Download Our App

Home » Uncategorized » अतुल सिंह ने संभाला डीआईजी का पदभार

अतुल सिंह ने संभाला डीआईजी का पदभार

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर रेंज के डीआईजी तुषार कांत विद्यार्थी का सोमवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल में तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर विशेष सशस्त्र बल उपपुलिस महानिरीक्षक 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अतुल सिंह को जबलपुर रेंज का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है। अतुल सिंह के पास अब डीआईजी जबलपुर रेंज के साथ ही विशेष सशस्त्र बल का अतिरिक्त कार्यभार भी है। वहं आज अतुल सिंह ने डीआईजी कार्यालय पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया। यहां उल्लेखनीय है कि तुषार कांत विद्यार्थी विधानसभा चुनाव के दौरान जबलपुर में एसपी थे, तब चुनाव आयोग ने उन्हें पीएचक्यू अटैच कर दिया था।
चुनाव के बाद, उन्हें प्रमोशन के साथ डीआईजी के पद पर दोबारा जबलपुर भेजा गया था। लगभग एक साल तक जबलपुर में सेवाएं देने के बाद सोमवार को उन्हें फिर से पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अतुल सिंह ने संभाला डीआईजी का पदभार
best news portal development company in india

Top Headlines

दैनिक जयलोक – प्रणाम जबलपुर-87 वॉ व्यक्तित्व, भारती वत्स : कविता से जेंडर सरोकारों तक की सक्रियता राजेंद्र चन्द्रकान्त राय

जबलपुर, (जयलोक )। प्रोफेसर भारती वत्स मूलत: कवि हैं, पर साहित्य केवल कागज और कलम तक ही सीमित नहीं होता,

Live Cricket