Download Our App

Home » जबलपुर » अब तक 1400 करोड़ के कार्य हुए,अगले ढाई वर्षों में 3000 करोड़ के विकास कार्य होंगे, सडक़ ,नाली और उद्यान के कार्यों में अब तक 600 करोड़ के कार्य हुए – महापौर

अब तक 1400 करोड़ के कार्य हुए,अगले ढाई वर्षों में 3000 करोड़ के विकास कार्य होंगे, सडक़ ,नाली और उद्यान के कार्यों में अब तक 600 करोड़ के कार्य हुए – महापौर

प्रमुख बातें :-
* पहली बार 75 करोड़ रूपये से 136 कार्य हुए स्वीकृत, जिसमें 51 उद्यानों का कार्य पूर्ण
* 1 लाख पेड़, लैण्ड स्कैपिंग,50 फब्बारे सहित सिटी ब्यूटीफिकेशन के लिए
11 करोड़ रूपये के कार्य शुरू
* 10 करोड़ रूपये की लागत से एक दिन में लगाए जायेंगे 11 लाख पौधे वायु
* गुणवत्ता में सुधार लाने, धूल को खत्म करने लगाए गये पेबर ब्लाक
* पहला भारत माता मंदिर का निर्माण प्रगति पर
* प्रदेश का सबसे ऊॅंचा 75 मीटर का राष्ट्र
ध्वज तिलवारा स्थापित होकरफहरा रहा है
* विभिन्न उद्यानों में 350 जिम उपकरणों की आपूर्ति
* कठौंदा के नर्सरी में 25 हजार पौधे किय गए तैयार

जबलपुर(जय लोक)। ढाई साल के कार्यकाल में नगर निगम महापौर के नेतृत्व में शहर विकास के लिए 1400 करोड रुपए की राशि खर्च कर चुका है। आने वाले ढाई सालों में 3000 करोड रुपए के कार्यों से जबलपुर के विकास की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। यह दावा है महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2025 तक हम केवल दो विभाग पीडब्ल्यूडी और उद्यान में 575 करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्य करा चुके हैं। वर्तमान का आंकड़ा देखा जाए तो यह 600 करोड़ के पार है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड आंकड़ा है। 487 करोड़ रुपए से सडक़ नाली पुलियों का निर्माण हुआ है। 75 करोड़ रुपए की राशि से उद्यान बनाने के कार्य किए गए हैं।

केंद्र और राज्य सरकारों से मिल रही राशि

महापौर ने बताया कि नगर निगम जबलपुर की गुणवत्ता पूर्ण कार्यशैली और बेहतर कार्य योजना के कारण केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मिलने वाले आर्थिक अनुदान समय के पूर्व हमने प्राप्त करने में सफलता पाई है। यह जबलपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है कई मामलों में हम देश में नंबर वन पर हैं और कई मामलों में प्रदेश में नंबर वन पर है। हमारे पास ना तो कोई स्टार था ना रैंकिंग थी । आज हम स्वास्थ्य विभाग में भी अच्छा कार्य कर रहे हैं और विकास के कार्यों में भी जबलपुर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समक्ष अपना विशेष स्थान बना पा रहा हैं। मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में सडक़, नाली के साथ ही स्वच्छ वायु और स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगभग 6 अरब रूपये के विकास कार्य कराये जा चुके हैं। जिसके लिए नगर निगम जबलपुर का देश में दूसरा और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हो चुका है और इसके लिए केन्द्र सरकार से उपहार एवं ईनाम स्वरूप अतिरिक्त राशि का आवंटन भी किया जा चुका है।
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए महापौर श्री अन्नू ने बताया कि नगर निगम के लोककर्म विभाग के अंतर्गत ढाई वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद में 26 करोड़ 32 लाख 92 हजार, कायाकल्प मद में 70 करोड़ 53 लाख 25 हजार, मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना मद में 40 करोड़ 15 लाख 77 हजार, संजीवनी क्लीनिक मद में 10 करोड़ 56 लाख 91 हजार, ए.क्यू.आई. मद में 21 करोड़ 91 लाख 42 हजार, एस.डी.एम.एफ. मद से 4 करोड़ 84 लाख 76 हजार, महापौर मद 10 करोड़ 12 लाख 99 हजार, अध्यक्ष मद में 5 करोड़ 83 लाख 88 हजार, पार्षद मद में 1 अरब 75 करोड़ 45 लाख 86 हजार, और निगम मद में 1 अरब 17 करोड़ 87 लाख, 38 हजार रूपये कुल लगभग 5 अरब रूपये के कार्य कराये जा चुके हैं।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने जानकारी दी कि 50 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये के खर्च से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सडक़ों का निर्माण कार्य कराया गया है। जिन प्रमुख सडक़ों का निर्माण हुआ उनमें अग्रसेन चौराहा से जे.डी.ए. स्कीम नं. 41 की ओर, रामचंद्र मिशन पुलिया के पास से रजिस्ट्ररी कार्यालय की ओर,तेवर भड़पुरा में विस्थापित हेतु एम-30 सडक़ निर्माण कार्य। नया वार्ड 71 अंतर्गत तेवर बस्ती से त्रिपुर सुन्दरी की ओर, दादा वीरेन्द्रपुरी वार्ड में पंडा की मढिय़ा से त्रिपुरी चौक तक,अग्रसेन चौक से दरयानी क्लासेस एवं उखरी तिराहा से बलदेवबाग चौक तक फुटपाथ निर्माण कार्य। आदि अन्य बड़े कार्य शामिल है। महापौर अन्नू ने बताया कि उद्यान विभाग के अंतर्गत भी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कराये गए हैं,उद्यान विभाग के अंतर्गत विभिन्न उद्यानों का विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य एम.पी., एम.एल.ए.हाउसिंग बोर्ड मद इत्यादि योजनाओं से लगभग राशि 75 करोड़ रूपये की राशि से कुल 136 कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें से 51 उद्यानों का सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण कार्य एवं प्रगतिरत उद्यानों की संख्या 36 एवं 11 अन्य उद्यान संबंधित कार्य हैं एवं 26 उद्यानों के विकास कार्यो की कार्यवाही प्रचलन में है। नगर निगम ने ढाई वर्ष में शहर के 50 उद्यानों का विकास कार्य और सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया है। भॅंवरताल गार्डन और डुमना नेचर पार्क को और भव्यता के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य को विकसित किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हैंगिंग गार्डन भी बनाये गये हैं। इसके साथ ही आगामी 01 माह में 01 लाख पौधों का रोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारण किया गया है । इस अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू आदि उपस्थित रहे।

 

जय लोक के पाठकों के प्रेम और विश्वास ने तोड़ा रिकॉर्ड,1.2M (12 लाख व्यू) 28 दिन में फेसबुक पेज पर,1.5 M(15 लाख) पाठक jailok.com पर

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » अब तक 1400 करोड़ के कार्य हुए,अगले ढाई वर्षों में 3000 करोड़ के विकास कार्य होंगे, सडक़ ,नाली और उद्यान के कार्यों में अब तक 600 करोड़ के कार्य हुए – महापौर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket