Download Our App

Home » दुनिया » अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत

रांची/चाईबासा। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को झारखंड के चाईबासा की एक एमपी-एमएलए अदालत ने 2018 में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े एक मामले में बुधवार को जमानत दे दी। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सुबह करीब 10.55 बजे अदालत में पेश हुए। इस दौरान कांग्रेस सांसद के वकील ने कहा, राहुल गांधी झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अदालत में पेश हुए। उन्होंने जमानत मांगी थी, जो मंजूर हो गई। अब हम प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड पहुंचे थे। वे यहां पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे, जो रामगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव नेमरा में हुआ।
क्या है मामला?
यह मामला 2018 में चाईबासा में एक चुनावी रैली के दौरान दिए गए भाषण से जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी ने अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी को लेकर प्रताप कुमार नाम के एक शख्स ने चाईबासा के मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। प्रताप कुमार का आरोप है कि राहुल गांधी ने जानबूझकर अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से यह बयान दिया था।

 

जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर स्वामी श्रीसदानंद सरस्वती जी महाराज ने श्री सिद्धेश्वर महादेव का किया पूजन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत
best news portal development company in india

Top Headlines

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का हुआ आगमन

जबलपुर (जयलोक)। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आगमन आज जबलपुर दोपहर 2 बजे हुआ। महाराज

नेता प्रतिपक्ष के आधे कार्य का संतुष्टि पत्र उजागर कर रहा सफाई ठेकेदारों का खेल, सफाई कार्य पूर्ण नहीं तो नेता प्रतिपक्ष ने क्यों नहीं रोका ठेकेदार का संतुष्टि प्रमाण पत्र, क्या विपक्ष के नेता मजबूरी में दे रहे सफाई कंपनी को संतोषजनक कार्य का प्रमाण पत्र, क्या होगा अन्य वार्डों का ?

Live Cricket