Download Our App

Home » दुनिया » अवैध प्रवासी मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

अवैध प्रवासी मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली (जयलोक)। संसद के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है और अमेरिका से अवैध प्रवासियों को भारत भेजे जाने का मामला तूल पकड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में भारी हंगामा शुरू हो गया। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरु हुई, लेकिन हंगामे के चलते दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित भी कर दी गई।
अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को सेना के विमान से वापस भारत भेजे जाने को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों को शांत करते हुए कहा है, कि आप सभी की चिंता सरकार के ध्यान में है। उन्होंने मामले को विदेश नीति से जोड़ते हुए कहा कि यह विदेश नीति वाला मामला है, और यह दूसरे देश से जुडे विषय का मामला है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के संज्ञान में यह पूरा मामला है। इसी के साथ उन्होंने विपक्षी सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील भी की। यहां राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन हंगामे के चलते कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

महाकुंभ के शिविर में लगी आग है साजिश!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » अवैध प्रवासी मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
best news portal development company in india

Top Headlines

सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई    पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

Live Cricket