Download Our App

Home » Uncategorized » आज काम पर लौट सकते हैं तहसीलदार-नायब तहसीलदार

आज काम पर लौट सकते हैं तहसीलदार-नायब तहसीलदार

एमपी में 6 अगस्त से है काम बंद, भोपाल में 6 हजार केस पेंडिंग
भोपाल (जयलोक)। न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन से नाराज तहसीलदार और नायब तहसीलदार सोमवार को काम पर लौट सकते हैं। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात के बाद मप्र राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ निर्णय लेगा। काम नहीं करने से अकेले भोपाल में ही 6 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग हो गए हैं। ज्यादातर केस आमजनों से जुड़े हुए हैं। यदि राजस्व अधिकारी सोमवार से ही काम पर लौटने का निर्णय लेते हैं तो पेंडिंग केस को जल्दी निपटाने की बड़ी चुनौती होगी। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीनचंद्र कुंभकार ने बताया कि आज प्रमुख सचिव से मुलाकात के बाद संघ काम पर लौटने से संबंधित फैसला लेगा। बता दें कि काम बंद को लेकर सरकार सख्त है, 3 दिन पहले इसे लेकर सभी संभाग आयुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि जो तहसीलदार-नायब तहसीलदार काम पर नहीं लौटते है उन्हें निलंबित किया जाए।

 

पेशेवर डकैतों से 15 किलो सोना बरामद करना बड़ी चुनौती

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आज काम पर लौट सकते हैं तहसीलदार-नायब तहसीलदार
best news portal development company in india

Top Headlines

शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

जबलपुर (जयलोक)। राज्यसभा सांसद और कांगे्रस के नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सुलह और

बरेला रोड पर बन रही बिल्डरों की सैंकड़ों एकड़ के निर्माणों में खपाई जा रही चोरी की मुरूम, एसडीएम अभिषेक सिंह ने गश्त के दौरान पकड़ लिया मुरम से भरा हाईवा, कलेक्टर के निर्देश पर बरेला, बरगी, चरगवाँ में सर्वाधिक हो रही अवैध खनिज पकडऩे की कार्रवाहियाँ, बाकी तहसीलें एक्शन में सुस्त

Live Cricket