Download Our App

Home » राजनीति » आने वाले 4 वर्षों में चुनाव ही चुनाव, सहकारिता और मंडी, नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा के चुनाव होंगे

आने वाले 4 वर्षों में चुनाव ही चुनाव, सहकारिता और मंडी, नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा के चुनाव होंगे

जबलपुर (जयलोक)। वर्ष 2026 से लेकर 2029 तक 4 वर्षों में लगातार चुनाव होने जा रहे हैं। वर्ष 2026 में प्रदेश की कृषि उपज मंडियों और सहकारिता समितियां के साथ ही जल उपभोक्ता समितियों के चुनाव भी होंगे। इन चुनावों के लिए शासन के स्तर पर तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश की 4523 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां और 38 जिला सहकारी बैंकों में 2013 में चुनाव हुए थे और उसके बाद से यह चुनाव लगातार टलते जा रहे हैं और अगले वर्ष सरकार ने उनके चुनाव कराने का निर्णय लिया है।
वहीं प्रदेश की कृषि उपज मंडियों के चुनाव भी होने जा रहे हैं। आखरी बार कृषि उपज मंडियों के चुनाव वर्ष 2017 में हुए थे उसके बाद से यह चुनाव लगातार टलते जा रहे हैं। किसान संगठनों की ओर से भी लगातार कृषि उपज मंडियों के चुनाव के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कृषि उपज मंडियों के चुनाव किसानों के लिए बड़े महत्वपूर्ण होते हैं और प्रभावी किसान इन चुनाव में बढ़ चढक़र भाग लेते हैं। क्योंकि किसानों का ज्यादातर कारोबार इन्हीं कृषि उपज मंडियों से होता है। वैसे यह चुनाव तो गैरदलीय आधार पर होते हैं लेकिन इन चुनाव में राजनीतिक दलों की बड़ी दखलंदाजी रहती है। इसी तरह सहकारी समितियों के चुनाव भी अब बड़े महत्वपूर्ण होने लगे हैं। जिला सहकारी बैंकों पर अपना प्रभुत्व कायम करने की दौड़ में लोग लगे रहते हैं। अब उपभोक्ता समितियां के चुनाव भी होने जा रहे हैं उनके चुनाव भी वर्ष 2018 से नहीं हुए अब इन समितियां का कार्यकाल 2 वर्ष से बढक़र 5 वर्ष का कर दिया गया है।

2027 में नगर निगम के चुनाव

वर्ष 2027 अब नगर निगम के चुनाव भी होंगे। वहीं नगर पालिकाओं के साथ ही पंचायतों के चुनाव भी आयोजित होंगे। नगर निगम के चुनाव में पार्षदों के साथ ही महापौर का चुनाव भी मतदाता सीधे तौर पर करते हैं। लेकिन इस बार जो नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव होंगे उसमें पार्षदों का चुनाव तो मतदाता करेंगे ही लेकिन सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में संशोधन कर दिया है। जिसके अनुसार अब नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों का चुनाव भी अब सीधे मतदाता करेंगे।  शासन के स्तर पर नगर निगम और नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए प्रारंभिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। अब नगर निगम का 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और 2 वर्ष का कार्यकाल ही शेष बचा है।

2028 में विधानसभा का चुनाव

मध्य प्रदेश विधानसभा के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और अभी 3 वर्ष का कार्यकाल शेष बचा है। विधानसभा के चुनाव वर्ष 2028 में आयोजित होंगे। लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अभी से विधानसभा के चुनाव की तैयारी में लग चुके हैं। मुख्यमंत्री ने आने वाले 3 वर्षों के कार्यकाल का एक रोड मेंप भी तैयार कर लिया है। विधानसभा के चुनाव होने के बाद ही 2029 में लोकसभा के चुनाव भी होंगे।

 

नगर संगठन की सूची में 29 नाम, किस नेता का जोर चला – किसने की घुसपैठ, किसकी हुई उपेक्षा, अब सब पर चर्चाएं जारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » आने वाले 4 वर्षों में चुनाव ही चुनाव, सहकारिता और मंडी, नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा के चुनाव होंगे
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket