Download Our App

Home » जीवन शैली » आयुक्त नगरीय प्रशासन ने उमरिया, डुमना का महापौर और अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, सजगता से पूरी की जाएं शासन की योजनाएं

आयुक्त नगरीय प्रशासन ने उमरिया, डुमना का महापौर और अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, सजगता से पूरी की जाएं शासन की योजनाएं

जबलपुर (जयलोक)। आज सुबह से नगर निगम का अमला कसावट में नजर आया। कारण था भोपाल से आयुक्त नगरीय प्रशासन, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन जबलपुर में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के कार्यों की समीक्षा करने के लिए जबलपुर दौरे पर आये हैं। इसके अलावा जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा नगर निगम और संभाग की सभी नगर पालिका परिषद और नगर परिषद की समीक्षा घंटाघर स्थित कन्वेंशन केंद्र में की जा रही है। सुबह 8 महापौर जगत बहादुर सिंह एवं आयुक्त प्रीति यादव के साथ आयुक्त नगरीय प्रशासन संकेत भोंडवे, अपर आयुक्त डॉ. परीक्षित झाड़ शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने निकल पड़ेे। इस बात के स्पष्ट निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गये हैं कि वह पूरी सजगता के साथ शासन की योजनाओं के कार्यों को पूरा करें। किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए अन्यथा शासकीय स्तर पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी नगर विकास से जुड़े विषयों पर संकेत भोंडवे आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और अपर आयुक्त डॉ. परीक्षित झाड़े, आयुक्त प्रीति यादव से चर्चा की। चर्चा के उपरांत सभी ने उमरिया गौशाला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त वी एन बाजपेई, प्रशांत गोंटिया, मनोज श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
उच्च अधिकारियों ने किया पौधारोपण- उमरिया के बाद नगरीय प्रशासन के आयुक्त, अपर आयुक्त ने निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के साथ मोहनिया पीएम आवास योजना और डुमना नेचर पार्क का सघन रूप से निरीक्षण किया और कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के मौके पर नगरीय प्रशासन आयुक्त और अपर आयुक्त ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। ततपश्चात ये दोनों अधिकारी नगर निगम के आयुक्त कार्यालय में पहुँचे जहां निगमायुक्त ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया।
देर शाम तक चलेगी समीक्षा- समाचार लिखे जाने तक नगरी प्रशासन आयुक्त की अध्यक्षता में कन्वेंशन सेंटर में नगर निगम के आयुक्तों और अन्य अधिकारिगणों की उपस्थिति में नगर निगम एवं नगर पालिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक प्रारंभ हुई। यह बैठक देर शाम तक चलने की उम्मीद है। इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन 2.0, अमृत 1.0/2.0, स्मार्ट सिटी 2.0, कायाकल्प योजना ,सीएम हेल्पलाइन, वेतन भुगतान की स्थिति, नगर निगम के आत्मनिर्भर बनाने आदि विषयों को समाहित किया गया है।

18.50 लाख रुपयों के नकली नोट खपाए जाने थे जबलपुर संभाग में, 15 लाख से अधिक नकली नोट पुलिस ने किए बरामद

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » आयुक्त नगरीय प्रशासन ने उमरिया, डुमना का महापौर और अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, सजगता से पूरी की जाएं शासन की योजनाएं
best news portal development company in india

Top Headlines

दैनिक जयलोक – प्रणाम जबलपुर-87 वॉ व्यक्तित्व, भारती वत्स : कविता से जेंडर सरोकारों तक की सक्रियता राजेंद्र चन्द्रकान्त राय

जबलपुर, (जयलोक )। प्रोफेसर भारती वत्स मूलत: कवि हैं, पर साहित्य केवल कागज और कलम तक ही सीमित नहीं होता,

Live Cricket