Download Our App

Home » दुनिया » इंदौर के एमटीएच अस्पताल में हुई जुड़े सिर वाली बच्ची

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में हुई जुड़े सिर वाली बच्ची

इंदौर/भोपाल (जयलोक)। इंदौर के एमटीएच अस्पताल में सिर से जुड़े अनूठे बच्चे का जन्म हुआ है। शिशु का जन्म ऑपरेशन द्वारा हुआ है। फिलहाल मां और शिशु की हालत ठीक है। दो दिन पहले 22 वर्षीय रुसा पति वीर सिंह भिलाला अस्पताल में भर्ती हुई थी। डाक्टरो को सोनोग्राफी में पता चल चुका था कि जुड़वा सिर वाला शिशु गर्भ में है। ऑपरेशन के बाद जन्म लेने वाले बच्चे को शिशु वार्ड में रखा है। जन्मे बच्चे का वजह 2.82 किलो है। देवास निवासी रुसा को डाक्टरों ने इंदौर के अस्पताल में रैफर किया था। लेबर पेन के साथ वह बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती हुई। सीजेरियन डिलेवरी के लिए गर्भवती महिला का ऑपरेशन डॉ नीलेश दलाल के मार्गदर्शन में एमटीएच हॉस्पिटल की टीम द्वारा किया गया। आधे घंटे चले ऑपरेशन के बाद गर्भ से शिशु को निकाला गया। जिनका शरीर एक है, लेकिन दो सिर है। जन्मे शिशु के बाकी अंग ठीक है। उनका वजन 2.83 किलो ग्राम है और शिशु ठीक है। उसे शिशु वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।
इसलिए होते है एक शरीर से जुड़े जुड़वा बच्च डाक्टरों का कहना है कि दो सिर वाले जुड़वा बच्चे पैदा होने की स्थिति तब होती है,जब निषेचन अंडे से बनने वाला भ्रूण पूरी तरह अगल होने के बजाए जुड़ा रहता है। गर्भावस्था के शुरुआती चरण में ही जुड़े होने से फिर वे एक साथ भ्रूण बनते है और विकसित होते है। इसे मोनोजाईगोटिक जुड़वा कहा जाता है।

 

 

ई-रिक्शा में स्कूली बच्चों को ले जाने पर लगा प्रतिबंध, जय लोक ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » इंदौर के एमटीएच अस्पताल में हुई जुड़े सिर वाली बच्ची
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket