
सुकमा । छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खात्मे के लिए राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुठभेड़ में खूंखार नक्सली हिड़मा के मारे जाने की खबर है।

कहा जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे भी मारी गई है।

वहीं सुकमा मुठभेड़ में एक नक्सली शंकर के भी मारे जाने की खबर है, जो डीकेएसजीसी मेंबर है। जानकारी के लिए बता दें कि आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है। मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेडुमिली में पुलिस-माओवादियों के बीच हुई है। जिसमें छह नक्सली ढेर हुए हैं।

Author: Jai Lok







