Download Our App

Home » हादसा » एक घंटे के अंदर मिल जाता कटा हाथ तो जुड़ सकता था, टक्कर मारने वाले वाहन तक पहुँची पुलिस

एक घंटे के अंदर मिल जाता कटा हाथ तो जुड़ सकता था, टक्कर मारने वाले वाहन तक पहुँची पुलिस

दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने की वजह से हुआ हादसा

जबलपुर (जयलोक)। गोहलपुर थाना अंतर्गत नीतू पटेल नामक महिला का चलते ई-रिक्शा से कटे हाथ के संबंध में गोहलपुर पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ। महिला ई-रिक्शा से हाथ बाहर निकालकर बैठी थी इस बीच सामने से आ रहे अन्य वाहन से उसका हाथ टकरा गया जिससे उसका हाथ शरीर से कटकर अलग हो गया। हालांकि इस मामले में 407 वाहन चालक की लापरवाही भी सामने आई है। जिसके बारे में पुलिस को जानकारी मिल चुकी है अब जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
संस्कार कॉलोनी में कल दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार 407 की चपेट में आने से ई-रिक्शा में बैठी नीतू नामक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया। नीतू पनागर की रहने वाली हैं जो नर्मदा दर्शन कर घर लौट रही थीं। जब वह दमोह नाका से दूसरे ई-रिक्शा में बैठकर पनागर की ओर जा रही थीं, तभी संस्कार सिटी के पास सामने से आ रहे 407 वाहन का धारदार हिस्सा उनके सीधे हाथ से टकराया, जिससे उनका हाथ कटकर 300 मीटर दूर जा गिरा। पुलिस का कहना है कि महिला के लिए यह छोटी सी लापरवाही बड़ी साबित हो गई।
महिला की हालत गंभीर
गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को का कहना है कि महिला का खून बह जाने से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जरूरत पडऩे पर उसे खून भी मुहैया करवाया जाएगा। लेकिन फिलहाल तो महिला बेहोशी की हालत में है। जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नहीं जोड़ा जा सकता हाथ
इस बारे में यह भी जानकारी मिल रही है कि महिला को उस वक्त अस्पताल पहुँचाया गया जब महिला का हाथ कटे एक घंटे से भी ज्यादा का समय बीत चुका था। ऐसे में डॉक्टरों ने साफ कह दिया कि महिला का हाथ दोबारा नहीं जोड़ा जा सकता।
407 वाहन चालक की होगी गिरफ्तारी
इस मामले में पुलिस 407 वाहन चालक की तलाश कर रही है पुलिस को वाहन चालक और वाहन के बारे में जानकारी भी मिल गई है। आज पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस का कहना है कि यह एक गंभीर मामला है वाहन का धारदार हिस्सा किसी अन्य को भी हानि पहुँचा सकता है। यह सब जानते हुए भी वाहन को सडक़ पर चलाया जा रहा है।
सीसीटीवी की हुई जाँच
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की है। जिसमें उन्हें पूरा हादसा दिखाई दे रहा है। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी की शिनाख्त कर पाई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » एक घंटे के अंदर मिल जाता कटा हाथ तो जुड़ सकता था, टक्कर मारने वाले वाहन तक पहुँची पुलिस
best news portal development company in india

Top Headlines

लीवर कैंसर से पीडि़त आशीष को मदद की गुहार, इलाज के खर्च ने बिगाड़ी आर्थिक स्थिति

जबलपुर (जयलोक)। दीक्षितपुरा निवासी आशीष गुप्ता आशु पिछले तीन सालों से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। वे

Live Cricket