बाघ भागा सूअर के पीछे दोनों कुँए में गिरे
कुएं से जब शेर की दहाड़ सुनी तो लोगों ने वन विभाग को दी सूचना
जबलपुर/सिवनी(जय लोक)।
जंगल में अजीबोगरीब घटनाएं होती ही रहती हैं इसी क्रम में एक और घटना सामने आई है। पेज टाइगर रिजर्व से लगे सिवनी वन परिक्षेत्र के समीप हरदुली गांव में स्थित एक कुँए में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए उसके पीछे भाग रहे एक बाघ को जरा भी अंदाजा नहीं था कि आगे जाकर वह दोनों ही बड़ी मुसीबत में फंसने वाले हैं। बाघ के साथ जंगली सुअर भी कुँए में गिर गया है। ग्रामीणों का और वन विभाग के लिए अधिकारियों का कहना है कि शिकार की कोशिश में यह हादसा हुआ है। कुएं से शहर की दहाड़ और सूअर के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने वन विभाग और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम में ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद बाघ को और जंगली सूअर को सुरक्षित बाहर निकाला।
*रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, बाघ और सूअर को निकाला गया कुएं के बाहर,: जान पर बनी तो बाघ और जंगली सूअर ने पूरी रात एक साथ गुजरी कुएं में*
*चैनल को लाइक और सब्सक्राइब अवश्य कर लें*
कई घंटे की मशक्कत के बाद यह ऑपरेशन पूरा हो पाया। बाघ को सुरक्षित करने के लिए पहले एक खटिया पर चारों ओर से रस्सी बांधकर पानी में डाला गया ताकि बाघ डूबने से बच सके। इसी खटिया का सहारा लेकर जंगली सूअर भी अपनी जान को बचाकर रखे हुए था। बाद में पिंजरा डालकर काफी मशक्कत के बाद बाघ को उसे पिंजरे में बंद कर बाहर निकल गया। फिर सूअर को निकाला गया।
