जबलपुर (जयलोक)। मदन महल से दमोहनाका तक बन रहे प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के निर्माण अपने अंतिम चरणों में हैं इसके साथ ही शहर में एक और फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। जो जबलपुर-मंडला रोड पर एम्पायर थियेटर से सेना अस्पताल के बीच बनेगा। इस फ्लाई ओवर के निर्माण के बाद से यहां लगने वाले जाम सक छुटकारा मिलेगा। फ्लाईओवर निर्माण के लिए वर्क आर्डर जारी हो गया है। इसका काम दो साल में पूरा होगा। इसके बनने के बाद पेंटीनाका चौराहा से ग्रीन सिग्नल का लंबा इंतजार भी खत्म हो जाएगा। इस चौराहे से रोजाना घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। कई दिनों से यहां फ्लाई ओवर निर्माण की माँग की जा रही थी। इससे क्षेत्रीय जनों के साथ आसपास और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी होती है। लेकिन इनकी यह परेशानी अब कुछ दिनों के लिए ही बची है। फ्लाई ओवर निर्माण के बाद यहां का यातायात काफी सुगम हो जाएगा।
1 किमी लंबा बनेगा फ्लाई ओवर – यहां बनने वाला फ्लाई ओवर की लंबाई करीब एक किलो मीटर होगी। जिसमें दो लेन होगी। इसकी लागत करीब 33 करोड़ आएगी। इसका साइट पर स्वाइल टेस्टिंग का काम हो चुका है। इसके बाकी हिस्सों के निर्माण के लिए सेना के संपदा विभाग से एनओसी मिलना बाकी है। एनओसी मिलते ही फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
मलाइका अरोड़ा को कोर्ट की चेतावनी जारी होगा गैर-जमानती वारंट
