Download Our App

Home » अपराध » एसपी ने किया परेड का निरीक्षण, अच्छे टर्नाउट वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया पुरूस्कृत

एसपी ने किया परेड का निरीक्षण, अच्छे टर्नाउट वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया पुरूस्कृत

जबलपुर (जयलोक)। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय आज पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का निरीक्षण किया। पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये परेड का महत्वपूर्ण योगदान है। आज पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। जनरल परेड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात/अपराध) श्रीमति सोनाली दुबे सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर/देहात सहित थानो से लगे 134 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया।
इस दौरान एसपी ने उपस्थित पुलिस कर्मचारियों से चर्चा भी की। कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों, स्वास्थ्य सहित अन्य बातों पर चर्चा हुई।

 

सर्विस सिविल डे के उपलक्ष्य में कलेक्टर और निगम आयुक्त को सांसद व विधायकों ने किया सम्मानित

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » एसपी ने किया परेड का निरीक्षण, अच्छे टर्नाउट वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया पुरूस्कृत