
आई जी प्रमोद वर्मा की अपराधियों के प्रति नो टॉलरेंस नीति, अब मप्र में भी अपराधियों का शॉट अन्कॉउंटर शुरू
जबलपुर /कटनी (जय लोक)। जिले के कैमोर थाना क्षेत्र में गत दिवस भाजपा के मंडल अध्यक्ष, बजरंग दल के युवा नेता एवं पूर्व गौ सेवा प्रमुख निलेश रजक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपी देर रात पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस की गोली से घायल होने के बाद इनको जबलपुर रिफर किया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस की कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर प्रारंभ हुई है। जिसके अंतर्गत अब बड़े अपराधियों के खिलाफ टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ऐसी अपराधियों को पकडऩे में पुलिस शॉट एनकाउंटर करने से भी पीछे नहीं हटेगी। जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह कॉलेज गंभीर घटना के तत्काल बाद कटनी जिले के घटनास्थल पर कुछ समय बाद पहुंच गए थे। आज भी आई.जी. प्रमोद वर्मा स्थित को नियंत्रित करने कैमौर में ही डटे हुए थे। आईजी प्रमोद वर्मा ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कटनी पुलिस अधीक्षक को जो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा था। आईजी प्रमोद वर्मा का स्पष्ट संदेश था कि किसी भी हाल में इस प्रकार के गंभीर अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

हत्या के दोनों आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों का एनकाउंटर करते हुए घायल कर दिया। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया ने बताया की कैमोर हत्या कांड के दोनों आरोपी गिफ्तार हो चुके हैं। गत दिवस कैमोर में निलेश रजक की गोली मरकर हत्या करने वाले दोनों आरोपी अकरम खान एवं प्रिंस जोसेफ की कजरवारा में पुलिस से मुड़भेड़ हुई। उन्हें पकडऩे के लिए जब टीम पहुंची तो पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्यवाही में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें गिरफ्त में लेते हुए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। गोली कांड के कारण कैमोर क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित है। किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी भी कैमोर पहुंच चुके हैं और हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
नीलेश रजक की दिनदहाड़े सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के कजरवारा में रुके होने की सूचना पाकर पुलिस टीम पहुंची थी, जिस पर कथित तौर पर आरोपियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी ताबड़तोड़ फायरिंग की। दोनों आरोपियों को गंभीर रूप से घायल होने के बाद पुलिस ने जबलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल के नेता और बजरग दल के नेता निलेश रजक बाइक से बाजार के लिए निकला था। कैमोर नगर में बाइक से ही आए आरोपियों ने फायरिंग की और हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सीसी कैमरों में मिले फुटेज और फीडबैक के आधार पर आरोपित अकरम खान व प्रिंस जोसफ का नाम सामने आया था। दोनों का ही निलेश उर्फ नीलू रजक से पुराना विवाद चल रहा था आरोपियों पर शंका इसलिए और बढ़ गई क्योंकि हत्या की वारदात के 1 घंटे बाद ही जोसेफ का पिता फांसी पर झूल गया। दोनों आरोपियों की पुलिस ने लोकेशन निकाली और इसके बाद गिरफ्तारी का ऑपरेशन शुरू किया।
स्पष्ट संदेश आदतन अपराधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी पुलिस
जय लोक से चर्चा करते हुए आईजी जबलपुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्पष्ट संदेश है अपराधियों तक मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पहुंचाया गया है। किसी भी प्रकार के गंभीर अपराध में लिफ्ट आदतन अपराधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमोद वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर

चार राउंड हुई फायरिंग
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि लोकेशन मिलने के बाद पुलिस मौके दबिश देने पहँुचे और आरोपियों को समर्पण करने के लिए कहा जवाब में आरोपियों ने पुलिस पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। चार राउंड गोलियाँ चली जिसमें दोनों आरोपी घायल हुए हैं। दोनों घायल आरोपियों को इलाज हेतु जबलपुर लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
Author: Jai Lok







