Download Our App

Home » अपराध » कण्ट्रोल रूम ने समय पर दी सूचना, पकड़े गए पुणे से हत्या कर भागे आरोपी : जबलपुर स्टेशन पर जीआरपी ने दिखाई सक्रियता

कण्ट्रोल रूम ने समय पर दी सूचना, पकड़े गए पुणे से हत्या कर भागे आरोपी : जबलपुर स्टेशन पर जीआरपी  ने दिखाई सक्रियता

जबलपुर (जय लोक)। मध्य प्रदेश से लगे हुए राज्य महाराष्ट्र के पुणे एक बुजुर्ग की हत्या कर फरार हुए गोपियों को पकडऩे के संबंध में महाराष्ट्र पुलिस के माध्यम से जबलपुर कंट्रोल रूम में भी इसकी सूचना प्राप्त हुई जबलपुर पुलिस कंट्रोल रूम कॉल मामले की गंभीरता को समझते हुए पूरे जिले के थानों सहित जबलपुर रेल पुलिस को भी इस बात की सूचना दी प्राप्त जानकारी उनके साथ साझा की। जबलपुर रेल पुलिस ने इस गंभीर प्रवृत्ति के अपराध में फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए प्राप्त जानकारी  के आधार पर अपने कश्ती दल और पेट्रोलियम पार्टियों को भी ट्रेनों में नजर रखने के लिए कहा। पुलिस की इस गंभीरता के कारण हत्या कर फरार हुए आरोपी गिरफ्त में आ पाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार  पुणे (महाराष्ट्र) के थाना हवेली क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपी दो व्यक्तियों को जबलपुर जीआरपी ने गोदान एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव ने जानकारी दी कि पुणे में हुई हत्या के आरोपियों के फरार होने की सूचना जबलपुर पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी। इसके बाद आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। शनिवार को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पुणे के थाना हवेली क्षेत्र में हत्या के आरोपियों शुभम सोनेवने (उम्र 24) और मिलिन्द थोरक (उम्र 24) को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने 70 वर्षीय विठ्ठल सखाराम को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी, और बाद में आरोपी की तलाश के लिए जबलपुर पुलिस को सूचना दी गई थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कण्ट्रोल रूम ने समय पर दी सूचना, पकड़े गए पुणे से हत्या कर भागे आरोपी : जबलपुर स्टेशन पर जीआरपी ने दिखाई सक्रियता
best news portal development company in india

Top Headlines

शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

जबलपुर (जयलोक)। राज्यसभा सांसद और कांगे्रस के नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सुलह और

बरेला रोड पर बन रही बिल्डरों की सैंकड़ों एकड़ के निर्माणों में खपाई जा रही चोरी की मुरूम, एसडीएम अभिषेक सिंह ने गश्त के दौरान पकड़ लिया मुरम से भरा हाईवा, कलेक्टर के निर्देश पर बरेला, बरगी, चरगवाँ में सर्वाधिक हो रही अवैध खनिज पकडऩे की कार्रवाहियाँ, बाकी तहसीलें एक्शन में सुस्त

Live Cricket