
जबलपुर (जयलोक)। करंट लगने से हुई मजदूर की मौत के मामले में कनिका सेल्स के संचालक कपिल खटवानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना 13 अगस्त को हुई थी जिसमें मोतीलाल गोटिया निवासी चेरीताल थाना कोतवाली की करंट लगने एवं सिर में चोट लगने से मेडिकल अस्पताल में मौत हुई थी।

तिलवारा पुलिस ने जाँच में पाया कि मजदूर महेश सोंधिया, प्रदीप गोटिया एवं मोतीलाल गोटिया कनिका सेल्स तिलवारा के नये गोदाम में लगभग 13 फिट की उंचाई पर शटर लगाने का कार्य कर रहे थे शटर लगाने के लिये वायर के माध्यम से कनेक्शन लेकर ड्रिल मशीन का उपयोग कर रहे थे, काम करते समय मजदूर मोतीलाल उंचाई पर शटर लगाते समय करंट लगने से नीचे गिर गया जिसे उपचार हेतु मेडिकल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने चैक कर मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया।

जांच पर कनिका सेल्स फैक्ट्री के संचालक कपिल खटवानी के द्वारा उंचाई एवं विद्युत संबंधी कार्य कराने के लिये उक्त तीनों मजदूरों को कोई भी सुरक्षा संबंधी संसाधन उपलब्ध नहीं कराये गये और न ही 13 फीट उंचाई पर काम कराने के लिये फर्श पर जाली या गद्दा का इंतजाम किया गया, कनिका सेल्स संचालक कपिल खटवानी के द्वारा सुरक्षा संसाधनों, उपकरणों की उपेक्षा करते हुये तीनों मजदूरों से शटर लगाने का काम कराया गया, सुरक्षा संसाधनों की अवेहलना होने से घटना घटित हुयी। सम्पूर्ण मर्ग जाँच पर कनिका सेल्स के संचालक कपिल खटवानी के विरूद्ध धारा 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

त्रिशूर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में भीषण आग 200 से अधिक दोपहिया वाहन जलकर राख
Author: Jai Lok







