Download Our App

Home » जबलपुर » करोड़ों के विकास कार्य संपन्न, करोड़ों के विकास कार्य चल रहे- राकेश सिंह, मोहन सरकार में जबलपुर में हुए करोड़ों के पीडब्लूडी के पुल और सडक़ निर्मित

करोड़ों के विकास कार्य संपन्न, करोड़ों के विकास कार्य चल रहे- राकेश सिंह, मोहन सरकार में जबलपुर में हुए करोड़ों के पीडब्लूडी के पुल और सडक़ निर्मित

जबलपुर (जय लोक)। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने आज एक प्रेसवार्ता में वर्तमान में प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में जबलपुर जिले में स्वीकृत हुए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। श्री सिंह ने बताया अभी तक करोड़ों के फ्लाई ओवर और सडक़ों का निर्माण हो चुका है और जबलपुर के विकास के लिए कई करोड़ों के फ्लाई ओवर प्रस्तावित भी है और कई मत्वपूर्ण सडक़ों और पुलों का निर्माण भी भविष्य में पूर्ण हो जायेगा। राकेश सिंह ने जनता के समक्ष एक वर्ष पूर्ण होने पर विधायक और लोक निर्माण विभाग के मंत्री होने के नाते विकास के कार्यों का विवरण पेश किया।
रिंग रोड से शहर में प्रवेश मार्गों का उन्नयन – जबलपुर में बन रही प्रदेश की सबसे बड़ी और देश की दूसरी बड़ी रिंग रोड से शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों का उन्नयन होने से शहर आने वालों को फोर लेन मार्ग उपलब्ध होंगे। इनमे प्रमुख सडक़ें हैं- पाटन विधानसभा अंर्तगत जबलपुर से पाटन तक फोर लेन सडक़ निर्माण। लागत 140 करोड़ के लगभग। तिलवारा चरगंवा मार्ग रिंग रोड तक मार्ग चौड़ीकरण। लागत 62 करोड़ 77 लाख। जबलपुर पुरैना मार्ग निर्माण। लागत 54 करोड़ के लगभग। पिपरिया (उमरिया) से रांझी मार्ग निर्माण। लागत 44 करोड़ के लगभग। मेडिकल कॉलेज से तिलवारा बायपास जंक्शन तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लागत 40 करोड़ के लगभग।इसके आलावा रीवा-लखनादौन हाइवे बनने के बाद जबलपुर से निकलने वाले पुराने एनएच 07 के छूटे मार्ग वर्षों से उपेक्षित थे, इन मार्गों का प्राथमिकता से निर्माण कराने का निर्णय लिया। इनमे प्रमुख सडक़े है – पनागर पुराने एनएच 7 (फोरलेन) मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा परियट नदी पर वृहद पुल निर्माण जिसकी लागत 80 करोड़ के लगभग है। गांधीग्राम का चौड़ीकरण। लागत 8 करोड़ 31 लाख है। जुझारी गोसलपुर का निर्माण। जिसकी लागत 4 करोड़ 46 लाख है। धनगंवा का मजबूतीकरण। लागत 1 करोड़ 24 लाख। घाट सिमरिया का निर्माण। जिसकी लागत 80 लाख लगभग है।
धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग- जबलपुर संस्कारधानी होने के साथ साथ धर्मधानी भी है कुछ मार्गों का निर्माण पर्यटन की दृष्टि से आवश्यक था इस हेतु इन सडक़ो के निर्माण का कार्य किया जाएगा। ग्वारीघाट मुक्तिधाम से तिलहरी तक मार्ग एवं आरओबी का निर्माण। लागत 32 करोड़। मीरगंज भेड़ाघाट फोरलेन मार्ग निर्माण कार्य। लागत 20 करोड़ के लगभग। रेतनाका ग्वारीघाट से ललपुर मार्ग का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य। लागत 9 करोड़ 61 लाख। ग्वारीघाट में झंडा चौक से मुक्तिधाम मार्ग का चौड़ीकरण मजबूतीकरण कार्य। लागत 6 करोड़ 48 लाख। ग्वारीघाट झंडा चौक मुक्तिधाम मार्ग तक सौंदरीयकरण कार्य डिकोरेस्ट्स लाइट्स के साथ कार्य। लागत 1.50 करोड़। गऊ बच्छा घाट एवं नर्मदा सेवा सदन आश्रम पहुंच मार्ग। लागत 4 करोड़ 56 लाख। त्रिपुर सुंदरी मंदिर हेतु दूसरा वैकल्पिक मार्ग ग्राम कूडन से त्रिपुरी सुंदरी मार्ग निर्माण। लागत-4 करोड़ 24 लाख। न्यू भेड़ाघाट से संत आश्रम तक पहुंच मार्ग। लागत 3 करोड़, 61 लाख। नानाखेड़ा बंदरकुंदनी मार्ग त्रिशुलभेद आश्रम तक मार्ग का निर्माण। लागत 1 करोड़ 86 लाख। कुंडाकला से पंचमुखी हनुमान मंदिर मार्ग। लागत 1 करोड़ 49 लाख। तिलवारा चरगंवा मार्ग से दक्षिण तट तिलवाराघाट हेतु सीसी सडक़ एवम नाली निर्माण। लागत1 करोड़ 32 लाख। सालीवाड़ा नर्मदाघाट तक रोड व घाट निर्माण। लागत1 करोड़ 19 लाख। ज्ञानेश्वरी दीदी आश्रम पहुंच मार्ग की लागत 86 लाख है।
व्हाइट टॉपिंग पद्धति से विभिन्न सडक़ो का निर्माण- शहर की इन सडक़ों का निमाज़्ण व्हाइट टॉपिंग पद्धति से कराया जाए। इस तरह की तकनीक से सडक़ों के निर्माण से सडक़ों का चौड़ीकरण भी होगा साथ ही शहर महानगरीय स्वरूप में दिखेगा। इन सडक़ों में प्रमुख हैं :- साईं मंदिर आदर्श नगर से ग्वारीघाट फोर लेन व्हाइट टॉपिंग कार्य। लागत 25 करोड़ के लगभग। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से इलाहाबाद बैंक चौक एवं जे एम हाइट्स रोड से आर्मी केंट रोड निर्माण कार्य। लागत 15 करोड़ 51 लाख। बंदरिया चौराहा से फ्लाई ओवर से महानद्दा रोड पर व्हाइट टॉपिंग कार्य। लागत 10 करोड़ 66 लाख। कटंगा तिरहा से छोटी लाइन फाटक तक गोरखपुर मार्केट में व्हाइट टॉपिंग, केबल डक्ट एवं नाली निर्माण लागत – 10 करोड़ के लगभग। इस सडक़ को सीसी बनाने के साथ साथ बिजली के तारो का जाल हटाकर अंडर ग्राउंड केबल डाली जाएगी एवं नालियों के ऊपर फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा जिससे उसके उपर भी यातायात चल सके।
11 सौ करोड़ का फ्लाई ओवर तैयार : जबलपुर में 1800 करोड़  के ये नए फ्लाई ओवर प्रस्तावित और स्वीकृत
जबलपुर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए यहां एक, दो नही बल्कि फ्लाई ओवर की श्रृंखला की आवश्यकता है और उसी को दृष्टिगत रखते हुए जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर जो 11 सौ करोड़ की लागत से दमोहनाका से मदनमहल तक बन रहा है जो कि पूर्णता की ओर है। सगड़ा बायपास पर आरओबी सह फ्लाई ओवर का भूमिपूजन हो चुका है जिसका कार्य प्रगति पर है। जिसकी लागत 76 करोड़ के लगभग है। एम्पायर तिराहे से पेंटीनाका होकर वाय.एम.सी.ए. ग्राउंड तक फ्लाई ओवर स्वीकृत जिसकी लागत 43 करोड़ रुपए है। प्रदेश के बजट में एक नए फ्लाई ओवर ब्रिज जो संजीवनी नगर से ज़ीरो डिग्री तक जिसकी लागत 180 करोड़ रुपए है, इसकी स्वीकृति मिली है। विक्रमपुर भिटोनी स्टेशन के मध्य आरओबी निर्माण। जिसकी लागत 62 करोड़ 62 लाख है। होटल ऋषि रीजेंसी से हाई कोर्ट चौक, घमापुर चौक, भानतलैया से रद्दी चौकी कैप्टन हमीद चौक तक फ्लाई ओवर ब्रिज। लागत 751 करोड़ रुपए) सीआरएफ  से प्रस्तावित। सांई मंदिर आदर्श नगर से बंदरिया तिराहा, अनगढ़ महावीर मंदिर एवं हवाबाग कालेज तक फ्लाई ओवर ब्रिज। (लागत-362 करोड़ रुपए) सीआरएफ  से प्रस्तावित। शिवनगर कृषि उपज मंडी से पाटन एवं कटंगी मार्ग के मध्य आईएसबीटी दीनदयाल चौक तक फ्लाई ओवर ब्रिज। जिसकी लागत 301 करोड़ रुपए) सीआरएफ से प्रस्तावित है।

172 करोड़ से बनेगी रिंग रोड से एयरपोर्ट की सीधी रोड

जबलपुर में बन रही रिंग रोड से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। जबलपुर एयरपोर्ट से जबलपुर रिंग रोड पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। इस सडक़ की लंबाई -13.126 किमी एवं लागत लगभग 172 करोड़ होगी। इसके अतरिक्त इस मार्ग के लिए जरूरी यूटिलिटी शिफ्टिंग का कायज़् कराया जायेगा जिसमें बिजली के खंबे, पाइप लाइन को शिफ्ट करने के साथ ही भू अर्जन करने हेतु राज्य सरकार द्वारा इस बजट में 20 करोड़ बजट का प्रावधान रखा गया है।जबलपुर जिले के अन्य प्रमुख मार्ग जिनका उनन्नय होना है। पाटन एवं बरगी विधानसभा अंतर्गत पाटन मनखेड़ी मार्ग निर्माण एवं चौड़ीकरण। लागत – 76 करोड़ के लगभग। पनागर एवं बरगी विधानसभा अंर्तगत बरगी बरेला सिलुआ मार्ग निर्माण एवं चौड़ीकरण। लागत 53 करोड़ के लगभग। सिहोरा विधानसभा अंतर्गत तिलसानी बघराजी मार्ग निर्माण एवं चौड़ीकरण। लागत – 49 करोड़ के लगभग। पनागर विधानसभा अंतर्गत इंद्रा पिपरिया खैरी बिलहरी घुघरी खरहघाट मार्ग का निर्माण एवं गौर नदी पर वृहद पुल का निर्माण। लागत 44 करोड़ के लगभग। जबलपुर-नरसिंहपुर-पिपरिया मार्ग।  लागत (31 करोड़ लगभग) कार्य पूर्ण। सिहोरा विधानसभा अंतर्गत पढ़रिया सलैया मार्ग गौर नदी पर वृहत पुल का निर्माण कार्य 28 करोड़ से करवाया गया। पनागर विधानसभा अंतर्गत बरेला पड़वार मार्ग निर्माण। लागत 25 करोड़ लगभग। पनागर निरंद्रपुर से जबलपुर दमोह मार्ग निर्माण। लागत20 करोड़ लगभग। पनागर पड़रिया रिठोरी मार्ग निर्माण। लागत 13 करोड़ 48 लाख। आई टाइप क्वाटर गढ़ा से धनवंतरी नगर का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य। लागत10 करोड़ 14 लाख है।पत्रकार वार्ता में सांसद आशीष दुबे, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,जिप अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज उपस्थित थे।

 

हथकड़ी पहनाकर प्रेमिका को घर पर रखता था पुलिस वाला पति मिलने पहुँचा तो कर दिया जानलेवा हमला

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » करोड़ों के विकास कार्य संपन्न, करोड़ों के विकास कार्य चल रहे- राकेश सिंह, मोहन सरकार में जबलपुर में हुए करोड़ों के पीडब्लूडी के पुल और सडक़ निर्मित
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket