
जबलपुर (जयलोक)। राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए आज शहर के शासकीय कार्यालयों में एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसी कड़ी में आज कलेक्टर और एसपी कार्यालय में भी कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में कर्मचारियों ने शपथ ली।
कलेक्टर कार्यालय में ली गई शपथ
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस पर आज सुबह कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाये रखने की शपथ ली। कर्मचारियों-अधिकारियों को शपथ अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड ने दिलाई।
पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ
आज एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाली दुबे, उप पुलिस अधीक्षक बी.एस. कोठारिया, रक्षित निरीक्षक जे.पी.आर्य की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

Author: Jai Lok







