Download Our App

Home » जबलपुर » कल दो जून से यातायात पुलिस का विशेष अभियान

कल दो जून से यातायात पुलिस का विशेष अभियान

अमानक और आड़े तिरछ़े नम्बर प्लेट वाहनों पर होगी कार्रवाही

 जबलपुर (जयलोक)। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सडक़ हादसों में कमी लाने के लिए आज से पुलिस सडक़ों पर उतरेगी। पुलिस आज से एक विशेष वाहन चैकिंग अभियान चला रही है जिसमें 15 साल पुराने वाहन, अमानक नम्बर, और आड़े तिरछे लिखे नम्बर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाही करेगी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि कार्रवाही से बचने के लिए अमानक नम्बर प्लेट, आड़े तिरछे नम्बर प्लेट सहित बिना नम्बर के वाहन ना चलाएं ताकि वाहन चैकिंग के दौरान उन्हें परेशान ना होन पड़े।
शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने, साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जबलपुर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेश पर यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अमानक और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

वसूला जाएगा जुर्माना
एसपी संपत उपाध्याय का कहना है कि काननू व्यवस्था के मद्देनजर और सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। कल से उन सभी वाहनों पर कार्रवाही की जाएगी जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिनके वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एच.एस.आर.पी.) नहीं लगी है या जिनके नंबर बिना मानक, आड़े-तिरछे या सजावटी स्टाइल में लिखे हुए हैं ऐसे वाहनों पर कार्रवाही करने के आदेश शहरी व ग्रामीण थानों की पुलिस को दिए गए हैं।

15 साल पुराने वाहनों पर भी की कार्रवाही
कार्रवाही के तहत पुलिस ने 23 मई से 29 मई तक विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाही की है जो 15 साल पुराने हैं लेकिन फिर भी सडक़ों पर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों का आरटीओ से रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुका था। इस अभियान में अब तक 50 ऑटो वाहन जब्त किए जा चुके हैं।

स्टाइलिश नम्बरों से पहचान मुश्किल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमानक व आड़े तिरछे वाहनों के नम्बर आसानी से पहचान में नहीं आते हैं। ऐसे नम्बर वाले वाहनों का उपयोग अपराधिक वारदातों में किया जाता है। वहीं कई शौकिया तौर पर वाहनों में स्टाइलिश नम्बर प्लेट लगा देते हैं। जिससे अपराधियों की पहचान मुश्किल हो जाती है।

नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर लगेगा जुर्माना
कार्रवाही के तहत उन वाहनों पर भी जुर्माना लगेगा जो शहर में नो पार्किंग पर पार्क किए जा रहे हैं। नो पार्किंग में खड़े वाहनों से यातायात बाधित होता है। जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब ऐसे मामलों में भी पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सीडीएस के बयान के बाद कांग्रेस हुई हमलावर कहा- सरकार सत्र बुलाकर दे सवालों का जवाब: मल्लिकार्जुन खरगे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » कल दो जून से यातायात पुलिस का विशेष अभियान
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket