Download Our App

Home » जबलपुर » कल नगर निगम की तिरंगा यात्रा में देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे : 4000 लोग होंगे कार्यक्रम में शामिल

कल नगर निगम की तिरंगा यात्रा में देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे : 4000 लोग होंगे कार्यक्रम में शामिल

जबलपुर (जयलोक)
हर घर तिरंगा अभियान के तहत कल नगर निगम जबलपुर द्वारा भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में जन भागीदारी से 4000 लोग शामिल होंगे।
महापौर जगत बहादुर सिंह और आयुक्त नगर निगम प्रीति यादव ने तिरंगा यात्रा को भव्य रूप से मनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। तिरंगा यात्रा नगर निगम से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए गुजरेगी। भंवरताल उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस बैंड और आर्मी बैंड द्वारा शानदार देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति की जाएगी।
कार्यक्रम में नगर के महापौर सहित सभी जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बड़ी संख्या में आमजनों की भी सहभागिता इस तिरंगा यात्रा में होगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » कल नगर निगम की तिरंगा यात्रा में देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे : 4000 लोग होंगे कार्यक्रम में शामिल
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket