Download Our App

Home » राजनीति » कांग्रेस की डिनर डिप्लोमेसी, खडग़े ने रखी इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए डिनर पार्टी

कांग्रेस की डिनर डिप्लोमेसी, खडग़े ने रखी इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए डिनर पार्टी

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े सोमवार, 11 अगस्त को इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए विशेष डिनर पार्टी का आयोजन करने जा रहे हैं। यह आयोजन राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित होटल ताज पैलेस में होगा।
सूत्रों के मुताबिक, यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जबकि विपक्षी दल बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित चुनावी धांधली के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी दिन विपक्षी सांसद संसद से लेकर चुनाव आयोग कार्यालय तक एक विरोध मार्च भी निकालेंगे, जिसमें चुनाव में कथित गड़बडिय़ों के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाए जाने की उम्मीद है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो खडग़े का यह डिनर केवल औपचारिक दावत नहीं, बल्कि विपक्षी दलों के बीच रणनीतिक संवाद और तालमेल बढ़ाने का प्रयास भी है।

माना जा रहा है कि इस मौके पर आगामी चुनावी रणनीति, संयुक्त अभियानों और विपक्षी गठबंधन की मजबूती पर चर्चा हो सकती है।
यहां बताते चलें कि इससे पहले ही कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी डिनर का अयोजन कर चुके हैं।

तब इंडिया ब्लॉक के शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर डिनर के दौरान बैठक कर प्रमुख मुद्दों पर न सिर्फ चर्चा की थी बल्कि बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (एसआईआर) के साथ-साथ वोट चोरी मॉडल के खिलाफ लडऩे की शपथ भी ली थी। बहरहाल अब 11 अगस्त को खडग़े की डिनर पार्टी में क्या-क्या होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

अभिमान सभी का शत्रु है  डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कांग्रेस की डिनर डिप्लोमेसी, खडग़े ने रखी इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए डिनर पार्टी
best news portal development company in india

Top Headlines

शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

जबलपुर (जयलोक)। राज्यसभा सांसद और कांगे्रस के नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सुलह और

बरेला रोड पर बन रही बिल्डरों की सैंकड़ों एकड़ के निर्माणों में खपाई जा रही चोरी की मुरूम, एसडीएम अभिषेक सिंह ने गश्त के दौरान पकड़ लिया मुरम से भरा हाईवा, कलेक्टर के निर्देश पर बरेला, बरगी, चरगवाँ में सर्वाधिक हो रही अवैध खनिज पकडऩे की कार्रवाहियाँ, बाकी तहसीलें एक्शन में सुस्त

Live Cricket