Download Our App

Home » अपराध » कांग्रेस की पूर्व पार्षद ने नर्स का गला दबाया, सिहोरा सिविल अस्पताल का मामला, वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस की पूर्व पार्षद ने नर्स का गला दबाया, सिहोरा सिविल अस्पताल का मामला, वीडियो हुआ वायरल

जबलपुर (जय लोक)। सिहोरा के सिविल अस्पताल में कांग्रेस की एक पूर्व पार्षद ने जमकर हंगामा मचाया। यहां पूर्व पार्षद ने एक नर्स के साथ बदसलूकी करते हुए हाथापाई और अभद्रता कर उसका गला दबाया। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि पूर्व पार्षद महिला नर्स को धक्का दे रही हैं। घटना गुरूवार की बताई जा रही है। जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

पूर्व पार्षद का नाम सबा खान बताया जा रहा है। वहीं स्टॉफ नर्स का नाम स्वेता नेगी बताया जा रहा है। विवाद का कराण कांग्रेस की पूर्व पार्षद द्वारा बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के इंजेक्शन लगाने का दबाव बताया जा रहा है। जिसमें सबा खान नर्स पर इंजेक्शन लगाने का दबाव बना रही हैं जबकि नर्स डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन माँग रहीं थी।

जब नर्स ने डॉक्टर की पर्ची माँगी तो सबा खान आक्रोशित हो उठी और नर्स का बला दबोच लिया। इतना ही नहीं हंगामा मचाते हुए महिला नर्स के साथ मारपीट भी की। नर्स ने शिकायत में बताया है कि उक्त महिला द्वारा उसे गालियाँ देकर अस्पताल से बाहर निकालने की धमकी दी। जिससे नर्स शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त हुई। उसने सिहोरा थाने में शिकायत देकर कार्रवाही की माँग की है।

पति वर्तमान पार्षद

महिला के संबंध में कहा जा रहा है कि वह कांगे्रस की पूर्व पार्षद रह चुकी है जबकि उसका पति वर्तमान में पार्षद है। राजनीति की धौंस दिखाते हुए महिला ने यह हंगामा किया।

 

उत्तर मध्य से जुड़े गंभीर विषयों पर पूर्व विधायक सक्सेना ने की आयुक्त से मुलाकात, ठेकेदारों पर लग रही पैनाल्टी तो पार्षद कैसे दे रहे संतुष्टि प्रमाण पत्र,  सिर्फ कागजों में दर्ज हो रही सफाई कर्मियों की उपस्थिति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कांग्रेस की पूर्व पार्षद ने नर्स का गला दबाया, सिहोरा सिविल अस्पताल का मामला, वीडियो हुआ वायरल
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket