Download Our App

Home » राजनीति » कांग्रेस की सोच और संस्कृति दर्शाता है विधायक बरैया का बयान-अश्विनीड्भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता में लगाए आरोप

कांग्रेस की सोच और संस्कृति दर्शाता है विधायक बरैया का बयान-अश्विनीड्भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता में लगाए आरोप

जबलपुर (जय लोक)। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बयान किसी क्षणिक भूल का परिणाम नहीं, बल्कि महिलाओं और एससी-एसटी समाज के प्रति उनकी बीमार, विकृत और आपराधिक सोच को उजागर करता है। ऐसे शब्द लोकतंत्र में अस्वीकार्य ही नहीं, दंडनीय हैं। महिला कोई वस्तु नहीं, कोई प्रदर्शन की चीज नहीं-वह सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की प्रतीक है, यह बात भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी पराँजपे ने भाजपा कार्यालय रानीताल में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अर्चना अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, चित्रकान्त शर्मा उपस्थित थे।

श्रीमती पराँजपे ने कहा कांग्रेस विधायक का यह बयान पूरे नारी समाज का अपमान है। एससी-एसटी समाज की महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को इस तरह महिमामंडित करना संविधान, कानून और मानवता-तीनों का अपमान है। यह सोच बताती है कि कांग्रेस कितनी असंवेदनशील है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का यह बयान अब किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह कांग्रेस की सोच और संस्कृति पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। अब सवाल सीधे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से है-क्या फूल सिंह बरैया की यही मानसिकता कांग्रेस की शीर्ष महिला नेत्रियों श्रीमती सोनिया गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी पर भी लागू होती है? यदि हाँ, तो क्या यह माना जाए कि कांग्रेस की अपनी महिला नेत्रियाँ भी ऐसे नेताओं के बीच सुरक्षित नहीं हैं? और यदि नहीं, तो फिर इस घिनौने और आपत्तिजनक बयान पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी क्यों है?उन्होंने कहा यह बयान केवल महिला-विरोधी नहीं है, यह दलित-विरोधी, संविधान-विरोधी और मानवता-विरोधी सोच का प्रतिबिंब है। ऐसी कांग्रेस पर धिक्कार है, जो अपने विधायक की अपराधी मानसिकता पर मौन साधे बैठी है।श्रीमती पराँजपे ने कहा कि आज राहुल गांधी मध्यप्रदेश में है तो देश जानना चाहता है-क्या यही कांग्रेस की असली सोच है। राहुल गांधी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार स्पष्ट करें,  क्या वे इस बयान का समर्थन करते हैं।
श्चया तत्काल सार्वजनिक माफी मांगेगे और विधायक का निष्कासन करेंगे।श्रीमती पराँजपे ने कहा भाजपा की र्केन्द्र और राज्य सरकारे महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्व है और इस दिशा में हमारी सरकारों ने कई योजनाओं को लागू किया है।

पुतला दहन आज

कॉंग्रेस के विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा महिलाओ के लिए दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी पराँजपे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर की उपस्थिति में  आज शनिवार 17 जनवरी को शाम 4:30 बजे मालवीय चौक में विधायक बरैया का पुतला दहन किया जायेगा।

 

25 % महँगी हो जाएगी शराब , समूह में नहीं अब एक-एक दुकान के होंगे ई टेंडर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कांग्रेस की सोच और संस्कृति दर्शाता है विधायक बरैया का बयान-अश्विनीड्भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता में लगाए आरोप
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket