Download Our App

Home » अपराध » कार चालकों का कोहराम तीन सडक़ हादसों में एक की मौत, तीन घायल

कार चालकों का कोहराम तीन सडक़ हादसों में एक की मौत, तीन घायल

जबलपुर (जयलोक) ।शहर के अलग अलग क्षेत्रों में तीन कार चालकों ने कोहराम मचाते हुए एक युवक की जान ले ली तो वहीं तीन लोगों को अस्पताल पहुँचा दिया। तीनों ही सडक़ हादसे शहर के अलग अलग क्षेत्रों म हुए। हादसे के बाद तीनों ही कार चालक मौके से फरार हो गए। वहीं घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

कार चालक ने ली  युवक की जान

बरगी में तेज रफ्तार से दौड़ रही कार ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक मोटर साइकिल चालक को टक्कर मारकर उसकी जान ले ली। वहीं मोटर साइकिल में पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बरगी थाने में सोनू चौधरी निवासी ग्राम रैपुरा ने सूचना दी कि उसका बेटा लेखराम चैधरी उम्र 31 वर्ष उसके भतीजे रमेश चौधरी निवासी पड़ाव टोला रैपुरा के साथ मोटर सायकल में इलाज कराने बरगी जा रहा था। ग्राम रैपुरा तिराह के पास एन एच 34 नागपुर-जबलपुर रोड़ में स्कार्पियो क्रमांक एमपी 04 जेड जेड 5220 का चालक कार को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके बेटे लेखराम की मौके पर मृत्यु हो गयी भतीजे रमेश चौधरी को गम्भीर रूप से घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जंाच में लिया गया।

कार की टक्कर से बुजुर्ग घायल

केंट थाने में श्रुति शुक्रवारे निवासी इंद्रानगर झिरिया सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई करती है। उसके पापा सुनील शुक्रवारे अपनी मोटर सायकल से भारती खत्री को हाथीताल छोडऩे जा रहे थे। जैसे ही सदर ईदगाह के सामने पहुॅचे तभी सफेद रंग की कार क्रमंाक एमपी 20 सीजी 8801 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पापा की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे पापा एवं भारती खत्री दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये   जिससे दोनों को हाथ पैर एवं चोटें आयीं हैं। उसने दोनों को उपचार हेतु ग्रोवर अस्पताल में भर्ती कराया है।

कार की टक्कर से  युवक घायल

लार्डगंज थाने में मोहम्मद रहीम निवासी सर्वोदय नगर आगा चौक रानीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि देर रात वह अपनी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड पी 9892 से महाराष्ट्र स्कूल तरफ  से जा रहा था। तभी सफेद रंग की एक्सयूवी कार क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 2979 की चालिका युवती ने कार को तेज गति लापरवाही से रंाग साईड से चलाते हुये सामने से उसकी एक्सिस में टक्कर मार दी जिससे वह एक्सिस सहित गिर गया उसके हाथ पैर में चोटें आइं एवं एक्सिस भी छतिग्रस्त हो गयी है।

 

टिफिन से तमंचा निकालकर शिक्षक को बच्चे ने मारी गोली

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कार चालकों का कोहराम तीन सडक़ हादसों में एक की मौत, तीन घायल
best news portal development company in india

Top Headlines

पलटेगा खेल : डॉ.हेमलता की संपत्ति के दान पत्र के पूर्व नहीं ली गई नगर निगम की एनओसी ! हो सकती है रद्द

परितोष वर्मा जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर शहर में चिकित्सा के  क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाली डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव

Live Cricket