Download Our App

Home » अपराध » कुएँ में मिले खमरिया फैक्ट्री के कारतूस और हैंड ग्रेनेड

कुएँ में मिले खमरिया फैक्ट्री के कारतूस और हैंड ग्रेनेड

कुएँ की सफाई के दौरान खुला राज, राँझी का मामला

जबलपुर (जयलोक)। रांझी थाना अंतर्गत आमानाला क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब एक कुएं से हैंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे बरामद किए गए। दरअसल हर साल की तरह यहां स्थित कुएं की सफाई की जा रही थी। इसी बीच कुंआ साफ कर रही टीम को कुएं के अंदर से हैंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे मिले। जिसके बाद इसकी सूचना रांझी पुलिस को दी गई। पुलिस हैंड ग्रेनेड व कारतूस के खोखे अपने साथ थाने ले गई और इस मामले की जाँच शुरू कर दी है।
चंद्र शेखर आजाद वार्ड के पार्षद दामोदर सोनी ने जानकारी दी कि प्रतिवर्षानुसार इस बार भी कुएं की सफाई का काम चल रहा था। सफाई के दौरान कुए में संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दी। जिसकी जानकारी रांझी पुलिस के दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर करीब एक दर्जन कारतूस के खोखे जब्त किए हैं।

खमरिया के हैं हैंड गे्रनेट और कारतूस के खोखे
पार्षद दमोदर सोनी का आरोप है कि कुए में मिले हैंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे खमरिया फैक्ट्री से यहाँ लाकर फेंके गए हैं। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि यह करतूत खमरिया फैक्ट्री के ही किसी कर्मचारी की है। जो रात के अंधेरे में यहां लाकर ऐसी घातक वस्तुएं कुएं में फेंक रहा है।

पुलिस कर रही जाँच
इस मामले में रांझी पुलिस अब जाँच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जाँच कर रही है। ताकि यह पता चल सके कि रात के अंधेरे में कौन कुए में हैंड गे्रनेड और कारतूस के खोखे फेंक रहा था।

खमरिया फैक्ट्री से चोरी छुपे बाहर आ रही वस्तुएं
इस मामले ने एक बार फिर आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुए में मिली संदिग्ध सामग्री अगर खमरिया फैक्ट्री की है तो कौन है जो खमरिया फैक्ट्री से इन हथियारों को बाहर लाकर कुएं में फेंक रहा है।

इनका कहना है
आज सुबह कुएं की सफाई के दौरान हैंड गे्रनेड और कारतूस के खोखे मिले हैं। यह सामग्री खमरिया फैक्ट्री की है और फैक्ट्री के किसी कर्मचारी ने ही यहां लाकर यह सामग्री फेंकी है।
-दमोदर सोनी, पार्षद

जिस पत्नी की हत्या के आरोप में काटी 2 साल जेल 5 साल बाद वो बॉयफ्रेंड के साथ होटल में मिली जिंदा!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कुएँ में मिले खमरिया फैक्ट्री के कारतूस और हैंड ग्रेनेड
best news portal development company in india

Top Headlines

शहर विकास के लिए महापौर अन्नू ने नगरीय प्रशासन आयुक्त से माँगी 4 अरब 60 करोड़ रुपये की राशि

मुख्यमंत्री प्रगति पथ’’ के लिए 26 करोड़ ,नवीन अग्नि शमन वाहनों के क्रय के लिए 12 करोड़ ,पर्यावरण संरक्षण के

Live Cricket