Download Our App

Home » अपराध » कुत्ता घुमाने के विवाद पर पनागर में हत्या

कुत्ता घुमाने के विवाद पर पनागर में हत्या

दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, तीन घायल

जबलपुर (जय लोक)
पनागर थाना अंतर्गत जलगांव में मामूली सी बात पर शुरू हुए विवाद को लेकर तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। यह विवाद एक कुत्ते के भौंकने से शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। जिसमें दो पक्ष आमने सामने आ गए। घटना में घायल रामवरण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। पनागर थाना पुलिस ने सचिन यादव समेत पाँच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार विवाद उस समय बढ़ गया जब दोनों पक्षों के बीच बहस मारपीट में बदल गई। तीन आरोपियों ने रामवरण को पकड़ा और दो ने लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
मौके पर पहुँची पुलिस ने बताया कि पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलगांव के रहने वाले मृतक रामभरन भूमिया के साथ पाँच लोगों ने मारपीट की। जिसमें तीन लोग घायल हुए तो एक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर पनागर थाना पुलिस ने महिला सहित पाँच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सचिन यादव, राजकुमार यादव, माँ सूदा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी सहित दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
दोपहर में हुई थी बहस
इस मामले में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों की शुक्रवार दोपहर को मृतक के चाचा की आरोपियों से बहस हुई थी। रात में समझाईश के लिए मृतक पक्ष आरोपियों के घर पहुँचा था लेकिन आरोपी पक्ष मारपीट पर उतर आया। जिसमें मृतक के चाचा के साथ मारपीट की गई थी।
कुत्ता इधर उधर घूमने की बात पर हुआ विवाद
दरअसल यह पूरा विवाद पालतू कुत्ते के इधर उधर घूमने की बात पर हुआ था। पुलिस को अनुराग भूमिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह चाचा रामवरन भूमिया का गांव के सचिन यादव से कुत्ता टहलाने की बात पर विवाद हुआ। विवाद मारपीट तक पहुँच गया लेकिन ग्रामीणों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग करा दिया। लेकिन रात 8.30 बजे अनुराग भूमिया, रामवरन भूमिया, अजय वंशकार, जतिन कोल, और समीर चौधरी सुबह हुए विवाद को शांत कराने सचिन यादव के घर पहुँचे। तभी सचिन, राजकुमार, राहुल, अरूण व सुधा यादव ने कहा कि रिपोर्ट करने के बाद तुम लोग समझौता करने आए हो। सभी ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामवरन के सिर में और अजय के हाथ, समीर की आँख के पास चोट पहुँची। रामवरन के सिर पर गंभीर चोटें आने पर उसकी मौत हो गई।
इनका कहना है
जलगांव में कुत्ता घुमाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें मारपीट के दौरान एक की मौत हो गई। तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। दो की तलाश जारी है।
रवि सिंह परिहार, एएसआई

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कुत्ता घुमाने के विवाद पर पनागर में हत्या