Download Our App

Home » संपादकीय » केंद्र और जबलपुर के बीच उभरते नए सेतु-आशीष दुबे : निर्वाचित होते ही जबलपुर विकास के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों से कर चुके हैं मुलाकात

केंद्र और जबलपुर के बीच उभरते नए सेतु-आशीष दुबे : निर्वाचित होते ही जबलपुर विकास के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों से कर चुके हैं मुलाकात

संदर्भ : आज सांसद आशीष दुबे का जन्मदिन

@परितोष वर्मा, संपादक (जय लोक)
हमारा जबलपुर विकास की ओर नई करवट ले रहा है। विगत 20 साल पुराना जबलपुर और आज का जबलपुर विकास कार्यों से आये परिवर्तन का चश्मदीद है और इस फर्क की अनुभूति करने वाले भी इस बात को स्वीकार करते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण के दौरान उम्मीदवारों को लेकर परिवर्तन कर एक नए दौर की संरचना की है। इस फेरबदल में जबलपुर को विकास के लिए अपने नए मुकाम और इस मुकाम पर ले जाने वाले जनप्रतिनिधियों से काफी उम्मीदें हैं। इन उम्मीदों को खरा करने का जिम्मा अब नवनिर्वाचित सांसद आशीष दुबे के कंधों पर भी अधिक है। यह सर्वविदित है कि किसी भी शहर के विकास के लिए लागू की जाने वाली बड़ी विकासशील योजनाएं केंद्र सरकार के द्वारा ही स्वीकृत होती हैं।


अपनी पूर्व की पारी में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद वर्तमान पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने करोड़ों रुपयों की विभिन्न विकास योजनाओं को जबलपुर के खाते में लाकर अपनी काबिलियत से जबलपुर के मतदाताओं के चयन को सही ठहराया रहा। 20 साल की लंबी पारी के बाद अब भाजपा ने उनको मध्यप्रदेश की अधोसंरचना के एक मुख्य हिस्से को देश के विकास पटल पर दर्ज करवाने और प्रदेश के सडक़ संपर्क को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा है।
दूसरी ओर सांसद के रूप में ऊर्जावान जनप्रतिनिधि की भूमिका में आशीष दुबे अब केंद्र सरकार और जबलपुर के हक के बीच में उभरते नए सेतु का काम करते नजऱ आ रहे हैं। निश्चित रूप से पूर्व सांसद राकेश सिंह द्वारा 20 साल में केंद्रीय स्तर पर जबलपुर के विकास के लिए बनाए गए प्लेटफार्म का पूरा लाभ और मार्गदर्शन सांसद आशीष दुबे को प्राप्त होगा। सांसद निर्वाचित होने के बाद बहुत ही अल्प समय के अंदर उन्हें लोकसभा के प्रथम सत्र का हिस्सा बनने का अवसर भी प्राप्त हो गया था। इस अवसर का सांसद आशीष दुबे ने भरपूर लाभ भी उठाया और जबलपुर के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उन विकास कार्यों से संबंधित केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर जबलपुर के हक की मांगों को भी उन तक पहुंचाया।
चाहे मुद्दा नई विमान सेवाओं से जुड़ा हुआ हो, रक्षा मंत्रालय के अधीन कैंट क्षेत्र के विकास और कैंट क्षेत्र में रहने वाले आम नागरिकों के क्षेत्र से जुड़ा हो, चाहे नए नगरीय क्षेत्र का विस्तार हो, या फिर जबलपुर में चल रही योजनाओं के लिए चाही गई बड़ी राशि का हो, बिना समय गवाएं उन्होंने जबलपुर के हक की मांग को केंद्र सरकार के मंत्रियों के समक्ष प्रभावी ठंग से उठाकर और उनको मंजूर कराने की दिशा में कदम बढ़ाना प्रारंभ कर दिया है। हाल ही में जुलाई माह में सांसद आशीष दुबे ने केन्द्रीय रक्षा मत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय शहर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर से दिल्ली में मुलाकात कर न्यू ग्रीन सिटी योजना में जबलपुर को शामिल करने का आग्रह किया और जबलपुर के कैंट क्षेत्र में इस परियोजना के अनुकूल उपयुक्त सभी संभावनाओं को उनके समक्ष रखा। देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के समक्ष भी जबलपुर के सांसद आशीष दुबे ने जबलपुर कैंट से संबंधित विषयों को गंभीरता से रखा। साथ ही रक्षामंत्री से कैंटोनमेंट बोर्ड को नगर निगम सीमा में शामिल के विषय पर चर्चा की एवं जनहित में इस विषय पर निर्णय लेने का आग्रह किया। सांसद आशीष दुबे ने जबलपुर के संदर्भ में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, केंद्रीय आवास एवं शहर कार्य तथा ऊर्जा मंत्री से भी अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के संदर्भ में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर जबलपुर का पक्ष रख चुके हैं।
जबलपुर से जुड़ी रेल परियोजनाओं के संबंध में भी उन्होंने रेलवे मंत्रालय और बोर्ड की बैठकों में महत्वपूर्ण बिंदुओं के साथ सार्थक सुझाव दिए हैं जिस पर जल्द ही जिसके सकारात्मक परिणाम भी नजर आने की पूरी आशा है। इसके साथ ही सांसद आशीष दुबे शहर के नागरिकों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय भी बखूबी देते आ रहे हैं। किसी भी घटना दुर्घटना हादसे के तत्काल बाद वे  स्वयं ही घटनास्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष रूप से जायजा लेते नजर आते हैं।
राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि होने के साथ-साथ जन सेवा के कार्य करने की ऊर्जा और संस्कार उन्हें विरासत में मिले हैं। अपनी इस पारिवारिक पृष्ठभूमि और परिपाटी को वे बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। शांत, मिलनसार और अपने हंसमुख स्वभाव के लिए जाने पहचाने जाने वाले आशीष दुबे सहज सरल रूप से जनता के बीच में अधिक से अधिक उपलब्ध रहने को अपनी प्राथमिकता में रखते हैं। साथ ही संगठन और भाजपा के कार्यकर्ताओं से भी अपने बेहतर ताल में और समन्वय को मजबूत करने की दिशा में कार्य करते रहते हैं।
            आज जन्मदिवस पर आशीष जी को जय लोक परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं !

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » संपादकीय » केंद्र और जबलपुर के बीच उभरते नए सेतु-आशीष दुबे : निर्वाचित होते ही जबलपुर विकास के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों से कर चुके हैं मुलाकात
best news portal development company in india

Top Headlines

दलितों को लेकर कांग्रेस को भाजपा से सीखना चाहिए सबक, भाजपा के नए अध्यक्ष रत्नेश सोनकर का स्वागत करते हुुए कांग्रेस नेता तेजकुमार भगत

जबलपुर (जय लोक) । भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में अपने दलित समाज के नेता रत्नेश सोनकर को भाजपा

Live Cricket