Download Our App

Home » News » केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा तीन दिनों तक शहर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा तीन दिनों तक शहर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जबलपुर (जय लोक)।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का तीन दिवसीय प्रवास पर आज गुरूवार को जबलपुर आगमन होगा। श्री नड्डा गुरूवार की शाम 5 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा डुमना एयरपोर्ट से शाम 5.30 बजे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साउथ सिविल लाईन स्थित निवास पहुंचेंगे तथा यहां से शाम 6.30 बजे मदन महल थाना के समीप स्थित सांसद श्री आशीष दुबे के कार्यालय के लिए रवाना होंगे।

सांसद कार्यालय से आप शाम 7.40 बजे सुभाषचंद्र बेनर्जी मार्ग सिविल लाईन पचपेढी़ स्थित पूर्व सांसद श्रीमती जयश्री बेनर्जी के निवास के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शुक्रवार को सिविल लाईन पचपेढ़ी से सुबह 10.50 बजे सिटी बंगाली क्लब पहुंचेंगे तथा यहां सिद्धी वाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। श्री नड्डा दोपहर 12.30 बजे सिटी बंगाली क्लब से डुमना एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 1 बजे डुमना एयपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी रवाना होंगे। कटनी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का शाम 4.50 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा।

वे डुमना एयरपोर्ट से शाम 5.45 बजे गौरीघाट पहुंचेंगे तथा यहां नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे। श्री नड्डा गौरीघाट से शाम 7 बजे सिविल लाईन पचपेढ़ी रवाना होंगे तथा यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार 24 जनवरी को दोपहर 1.10 बजे साउथ सिविल लाईन पचपेढ़ी से डुमना एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे डुमना एयरपोर्ट से विमान द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे।

स्मार्ट मीटर की जबरजस्ती बर्दाश्त नहीं कर रहा शहर,गुंडागर्दी पर उतारू हैं बिजली विभाग के अधिकारी और ठेकेदार, रोज हो रहा टकराव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा तीन दिनों तक शहर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

  जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश

Live Cricket