Download Our App

Home » दुनिया » खंभे से टकराई एम्बुलेंस,एक ही परिवार के 4 की मौत, 5 घायल

खंभे से टकराई एम्बुलेंस,एक ही परिवार के 4 की मौत, 5 घायल

सिवनी (जयलोक)। सिवनी में राहगीर को टक्कर मारने के बाद एम्बुलेंस खंभे से टकरा गई। इसके बाद सडक़ से उतरकर खेत में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल हैं। मृतकों में 3 साल का बच्चा शामिल है। एक्सीडेंट रविवार सुबह करीब 9 बजे जबलपुर रोड पर धारपाठा गांव के पास हुआ।
लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि एम्बुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। इसी दौरान धूमा के धारपाठा गांव के पास ड्राइवर का नियंत्रण हट गया। एम्बुलेंस ने पहले पैदल जा रहे एक राहगीर को टक्कर मारी, फिर अनबैलेंस होकर खंभे से टकरा गई। इसके बाद सडक़ से उतर गई। टीआई धुर्वे ने कहा, एम्बुलेंस में 8 लोग सवार थे। जिनमें से प्रतिमा देवी, मुकेश और प्रिंस (3) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुनील शाह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » खंभे से टकराई एम्बुलेंस,एक ही परिवार के 4 की मौत, 5 घायल
best news portal development company in india

Top Headlines

शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

जबलपुर (जयलोक)। राज्यसभा सांसद और कांगे्रस के नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सुलह और

बरेला रोड पर बन रही बिल्डरों की सैंकड़ों एकड़ के निर्माणों में खपाई जा रही चोरी की मुरूम, एसडीएम अभिषेक सिंह ने गश्त के दौरान पकड़ लिया मुरम से भरा हाईवा, कलेक्टर के निर्देश पर बरेला, बरगी, चरगवाँ में सर्वाधिक हो रही अवैध खनिज पकडऩे की कार्रवाहियाँ, बाकी तहसीलें एक्शन में सुस्त

Live Cricket