Download Our App

Home » News » एफआइआर दर्ज, खिलौना पिस्तौल’ जाँच करेगी पुलिस

एफआइआर दर्ज, खिलौना पिस्तौल’ जाँच करेगी पुलिस

कांग्रेस का आरोप पूर्व विधायक के बेटे ने लहराई पिस्टल

बेटे ने कहा घर की तरफ बढ़ रही भीड़ को दिखाई थी खिलौना पिस्तौल

पुलिस ने स्वतः सज्ञान में दर्ज किया मामला

जबलपुर (जयलोक)। कल कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने के लिए पैदल मार्च निकाला। यह जुलूस ब्यौहारबाग स्थित मुख्य मार्ग से निकल रहा था तभी पेट्रोल पंप के समीप स्थित पूर्व विधायक और भाजपा नेता अंचल सोनकर के घर के सामने से गुजर रहे कांग्रेस के लोगों की अपने घर की बालकनी में खड़े पूर्व विधायक अंचल सोनकर के बड़े बेटे राजा सोनकर के बीच इशारे बाजी के बाद नोंक झोंक की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस ने स्वतः सज्ञान लेते हुए बेलबाग थाने में पूर्व विधायक के पुत्र राजा सोनकर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। ओमती सीएसपी सोनू कुर्मी ने इस मामला दर्ज किये जाने की पुष्टि की है। अब पुलिस सामने आये तथ्यों के अनुसार मामले की जाँच करेगी। पुलिस को राजा सोनकर से कल ही पूर्व में यह लिखित शिकायत दी थी कि कुछ लोग उनके घर की और गालीगलोच करते हुए बढ़ रहे थे इसलिए उससे बच्चों के खिलोने वाली पिस्तौल उनको दिखकर रूकने का प्रयास किया था।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर इस बात का आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के पुत्र राजा सोनकर ने कांग्रेस नेताओं को गालियां बकीं और रिवाल्वर दिखाकर चमकाता रहा। साथ ही मौजूद महिला ने भी चप्पल दिखाकर धमकाया।
दूसरी ओर सुशांत उर्फ  राजा सोनकर ने लिखित शिकायत पुलिस को दी है कि कल जब कांग्रेस की रैली उनके घर के सामने से गुजर रही थी, इस दौरान कांग्रेस के कुछ लोगों ने उनके घर की तरफ  बढऩे का प्रयास किया उनके पिता और उनका नाम लेकर गालियां बकीं। भीड़ घर की ओर बढ़ रही थी और विपरीत स्थिति निर्मित हो सकती थी इसलिए उन्होंने अपने बच्चों की खिलौने वाली पिस्तौल दिखाकर भीड़ को घर की तरफ  आने से रोकने का प्रयास किया।

अब पूरा मामला’ खिलौना पिस्तौल’ की जाँच पर केंद्रित हो गया है। कल मौखिक शिकायत के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बयान देते हुए कहा था कि उन्होंने कांग्रेस के लोगों से वीडियो को पेन ड्राइव में उपलब्ध कराने एवं लिखित शिकायत देने के लिए कहा है ताकि पूरे प्रकरण की विधिवत जाँच करवाई जा सके और नियम अनुसार प्रकरण दर्ज किया जा सके। खिलौना पिस्तौल के संबंध में पुलिस दोनों पक्षों के कथनों की जांच करेगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » एफआइआर दर्ज, खिलौना पिस्तौल’ जाँच करेगी पुलिस
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket