Download Our App

Home » जबलपुर » खून का इंतज़ाम नहीं होने से रुक था कुल्हे का ऑपरेशन, युवा नेता ने की मदद, साथियों के साथ मिलकर कराया ए+ ब्लड डोनेट

खून का इंतज़ाम नहीं होने से रुक था कुल्हे का ऑपरेशन, युवा नेता ने की मदद, साथियों के साथ मिलकर कराया ए+ ब्लड डोनेट

जबलपुर (जयलोक)। महाकौशल के सबसे बड़े जबलपुर में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पिछले दिनों अपने कूल्हे के लिए एक 56 साल का व्यक्ति केवल इसलिए परेशान था क्योंकि उसको लगने वाले रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। जब यह बात जबलपुर कांग्रेस के एक युवा नेता को पता चली तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मानवीय पहल का और सकारात्मक उदाहरण पेश किया और तत्काल उस अनजान मरीज जो कि दूसरे शहर से आया हुआ था उसके लिए उसके ब्लड गु्रप वाले खून की व्यवस्था करवाई।
यह बहुत बड़ी बात नहीं है लेकिन यह एक ऐसी घटना है जो एक मनुष्य को अत्यधिक पीड़ा में देखने के बाद दूसरे मनुष्य को होनी चाहिए क्योंकि इसी से मानवीय संवेदनाएं उत्पन्न होती हैं और हिंदुस्तान एवं सनातन रीति के तहत वर्षों से व्यक्ति एक दूसरे की ऐसे ही मदद करते आ रहा है।
सतना के वार्ड नंबर 28 के निवासी राम जंगो कुशवाहा (उम्र 56 वर्ष) को कूल्हे का गंभीर ऑपरेशन करवाना था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले ए+ ब्लड की तत्काल आवश्यकता बताई थी। परिवार वाले परेशान थे क्योंकि वह जबलपुर में किसी को जानते नहीं थे। वे सतना शहर से आये थे।
मरीज के बेटे सतीश कुशवाहा ने कई जगह फोन किए, लेकिन समाधान नहीं मिला। जब यह जानकारी कांग्रेस नेता अभिषेक पाठक तक पहुँची, उन्होंने बिना एक क्षण गंवाए स्थिति को संभाल लिया। अभिषेक पाठक न सिर्फ  खुद तुरंत अस्पताल पहुँचे, बल्कि अपने संपर्कों और साथियों को सक्रिय करते हुए समय पर ए+ ब्लड की व्यवस्था करवाई। उन्होंने अपनी टीम को भी प्रेरित किया कि वे आगे आएं और जरूरतमंद मरीज की जान बचाने के लिए ब्लड डोनेट करें। मरीज के परिजनों का कहना था कि अगर समय पर ब्लड नहीं मिलता तो ऑपरेशन होना मुश्किल था।
अस्पताल स्टाफ  ने भी अभिषेक पाठक की  संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। इसी प्रकार मानवीय दृष्टिकोण से छोटी-छोटी मदद कर लोगों की जान बचाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। रक्तदान करना समानता बहुत बड़ी बात नहीं माना जाता लेकिन जिन्हें रक्त की आवश्यकता होती है उनके लिए दिया गया यह दान जीवन दान महादान से काम नहीं होता। अभिषेक पाठक जैसे और भी लोग लगातार लोगों की मदद कर दूसरे लोगों को भी अनजान और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

बजट स्वीकृति के पहले, हर योजना का होगा मूल्यांकन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » खून का इंतज़ाम नहीं होने से रुक था कुल्हे का ऑपरेशन, युवा नेता ने की मदद, साथियों के साथ मिलकर कराया ए+ ब्लड डोनेट
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket