Download Our App

Home » Uncategorized » खेल भी पढ़ाई की तरह हर विधार्थी के लिए जरुरी, महाकौशल क्रीड़ा भारती ने किया खिलाडिय़ों को सम्मानित

खेल भी पढ़ाई की तरह हर विधार्थी के लिए जरुरी, महाकौशल क्रीड़ा भारती ने किया खिलाडिय़ों को सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी ने खिलाडिय़ों को किया प्रेरित
जबलपुर (जयलोक)। विगत दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाकोशल क्रीडा भारती के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में संजीवनी नगर स्थित लाल ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। खेल प्रतिस्पर्धा से मानसिक एवं शारीरिक विकास हर विद्यार्थी का होता है, हर व्यक्ति का होता है। यह कहना था अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी का। श्री सोनी बतौर अतिथि आयोजन में शामिल हुए थे। क्रिकेट टूर्नामेंट में कई टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच में अद्भुत शानदार मैच का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जेपी एकेडमी एवं संजीवनी क्रिकेट अकेडमी के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें अश्विन पटेल को मैन ऑफ़  द मैच घोषित किया गया। फाइनल मैच संजीवनी एकेडमी के दौरा जीता गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाकोशल क्रीडा भारती के द्वारा आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट मे नीलेश रावल ,प्रकाश विस्फते, अनंत डीके, संजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, पूजा पटेल, श्रीमती प्रिया तिवारी ,मोहित प्यासी, अंकुर चौधरी आदि उपस्थित थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » खेल भी पढ़ाई की तरह हर विधार्थी के लिए जरुरी, महाकौशल क्रीड़ा भारती ने किया खिलाडिय़ों को सम्मानित
best news portal development company in india

Top Headlines

सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई    पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

Live Cricket