Download Our App

Home » राजनीति » घोषणा के लिए कार्यकर्ता नेता सभी कर रहे इंतजार, दिल्ली से इशारा मिलते ही कभी भी जारी हो सकती भाजपा अध्यक्षों की सूची

घोषणा के लिए कार्यकर्ता नेता सभी कर रहे इंतजार, दिल्ली से इशारा मिलते ही कभी भी जारी हो सकती भाजपा अध्यक्षों की सूची

शरद अग्रवाल का नाम आगे

जबलपुर (जयलोक) । भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्षों का मामला अब अंतिम मुकाम पर पहुँच चुका है। दिल्ली से इशारा मिलते ही आज या कल में हर हाल में सूची घोषित करने की बात कही जा रही है। हर जिले के पर्यवेक्षक अपने जिलों में उपस्थित रहकर यह कार्य करेंगे। जबलपुर में सुबह से ही इस बात की हलचल और आहट है कि पर्यवेक्षकों का आगमन होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार संभवत कल संगठन चुनाव के पर्यवेक्षकों का आगमन हो जाएगा और अध्यक्षों की घोषणा भी कल हो जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
भोपाल प्रदेश कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में जबलपुर नगर भाजपा अध्यक्ष के लिए शरद अग्रवाल का नाम प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शमा की पसंद होने के कारण दौड़ में सबसे आगे है। वहीं संगठन के वरिष्ठ लोगों का कहना है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद अग्रवाल वर्तमान में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। पार्टी ने उन्हें संगठन चुनाव में चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। इन सारी बातों के बीच संगठन की गाइडलाइन के अनुरूप निर्णय लेने की बात कही जा रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस बार वैश्य समाज को महत्व देते हुए भाजपा जातिगत संतुलन को बनाने की दिशा में निर्णय ले सकती है।

सहमति नहीं बनी तो क्या ?

एक बड़ा अहम सवाल जो बार-बार उठकर खड़ा हो रहा है कि अगर संगठन के नगर अध्यक्ष पद के लिए किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी तो फिर क्या होगा। इस बारे में कुछ लोगों का कहना है कि फिलहाल अगर ऐसी स्थिति निर्मित होती है तो जबलपुर को अन्य महानगरों की तरह होल्ड पर रखा जाएगा फिर आगे चलकर समन्यवय बनाने का प्रयास कर निर्णय लिया जाएगा। वहीं कुछ लोगों का अभिमत है कि अब होल्ड की स्थिति निर्मित नहीं होगी। अब घोषणा की बारी है और अगर किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई तो फिर किसी विधायक को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। विशेष कर ऐसे विधायक को जिसकी वरिष्ठता भी हो और संगठन के अच्छे समन्वयक की पहचान भी रखते हों को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » घोषणा के लिए कार्यकर्ता नेता सभी कर रहे इंतजार, दिल्ली से इशारा मिलते ही कभी भी जारी हो सकती भाजपा अध्यक्षों की सूची
best news portal development company in india

Top Headlines

दैनिक जयलोक – प्रणाम जबलपुर-83 वॉ व्यक्तित्व, प्रेमनाथ : खिलंदड़ेपन से अध्यात्म तक

जबलपुर, (जयलोक )।  जबलपुर की एम्पायर टाकीज अब नहीं रही। एम्पायर थी, तो उसके बहाने प्रेमनाथ भी भी यहीं बसे

Live Cricket