Download Our App

Home » जीवन शैली » चल समारोह निकलता गया सफाई होती रही, महापौर और आयुक्त की रणनीति पर नगर निगम की सार्थक पहल

चल समारोह निकलता गया सफाई होती रही, महापौर और आयुक्त की रणनीति पर नगर निगम की सार्थक पहल

जबलपुर (जयलोक)
दशहरा चल समारोह के दौरान बीती रात में सडक़ों पर सफाई का अलग ही नजारा देखने को मिला जिसने भी यहन नजारा देखा उसने नगर निगम के कार्यों की सराहना की। दरअसल एक जुलूस मार्ग से गुजर रहा था तो पीछे पीछे नगर निगम के सफाई कर्मचारी जुलूस मार्ग पर सफाई कार्य में जुटे हुए थे। जिससे कुछ देर में ही सडक़ों की सफाई हो हुई सुबह सडक़ें चकाचक नजर आईं। ऐसा पहली बार देखने को मिला जब नगर निगम की टीम जुलूस मार्ग पर चल समारोह के साथ ही सफाई कार्य में जुटी रहीं।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक कार्य 1 घंटे में सम्पन्न कराया गया है। जिसकी सराहना माँ दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य गणमान्यजनों ने भी की है। ऐतिहासिक मुख्य दशहरा चल समारोह मार्ग की ऐतिहासिक सफाई के संबंध में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि दशहरा चल समारोह गुजरते ही 1 घंटे में मार्ग चकाचक हो गया। इसके लिए उनके द्वारा तीनपत्ती से लेकर हनुमानताल तक तथा अन्य दशहरा चल समारोह मार्ग के चप्पे-चप्पे तक स्वच्छता के सिपाहियों की टीम तैनात की गई थी। जिसके परिणाम स्वरूप संस्कारधानी की सडक़ें चमचमाती नजर आई। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया की हर वर्ष की तरह इस बार भी ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह का आयोजन किया गया परन्तु इस बार नगर निगम ने अपना एक अलग ही लक्ष्य पूर्व में ही निर्धारित कर लिया था। उपायुक्त संभव अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकित बर्मन एवं स्वच्छता सेल के सहायक नोडल अधिकारी एवं सहायक यंत्री अभिनव मिश्रा ने बताया कि दशहरा चल समारोह के रूट में आने वाले सभी संभाग के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे की दशहरा चल समारोह के दौरान होने वाली गन्दगी की सफाई जिस जिस संभाग के रूट में यात्रा समाप्त होगी यात्रा के तुरंत बाद ही की जाएगी।

कर्मचारियों के साथ मशीनरी का भी हुआ भरपूर उपयोग

मुख्यालय स्तर पर भी सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, कार्यपालन यंत्री की अलग अलग संभागों में नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निर्धारित की गई थी। जिसका सभी नोडल अधिकारियों, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं कर्मचारियों ने पालन करते हुए अपने-अपने संभाग में दशहरा चल समारोह के उपरांत इसी मार्ग में त्वरित गति से पुन: सफाई आरंभ की गई जिसमें रोड स्विपिंग मशीन, गार्बेज लीटर पिकर मशीन, ट्रिपर वाहनों, ट्रैक्टर एवं मैनुअल श्रमिकों को लगाकर तत्काल सफाई कराई गई एवं कचरा, पॉलिथीन, पाउच, केले के छिलके, प्रसाद की सामग्री एवं अन्य कचरा को तत्काल उठाकर रोड को पुन: लोगों के आवागमन के लिए सुचारू पूर्वक स्वच्छ कर पूरे शहर के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार किया, जिसकी उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी सराहना की। इस कार्य में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, एवं संभागों के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने उत्तम सफाई कर अपना विशेष योगदान दिया।

 

प्रेमिका की हत्या कर खुद को गोली मारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » चल समारोह निकलता गया सफाई होती रही, महापौर और आयुक्त की रणनीति पर नगर निगम की सार्थक पहल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket