Download Our App

Home » जीवन शैली » चिकन पार्टी बढ़ाएगी विजय शाह की परेशानी, जनजातीय कार्य मंत्री की मुश्किलें और बढ़ी, कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

चिकन पार्टी बढ़ाएगी विजय शाह की परेशानी, जनजातीय कार्य मंत्री की मुश्किलें और बढ़ी, कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

भोपाल (जयलोक)।वन विभाग के रेस्ट हाउस में कथित चिकन पार्टी का वीडियो खुद बनाकर प्रसारित करने वाले जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें और बढ़ गई है। दरअसल, कांग्रेस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में चिकन पार्टी मामले की जांच वन विभाग द्वारा बंद करने को लेकर लेकर आंदोलन छेडऩे की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देकर संकट में फंसे मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस पहले से ही आक्रामक है।
अब कांग्रेस उनके अन्य मामलों को उठाकर शाह, सरकार और भाजपा को घेरने में जुट गई है।  गौरतलब है कि अभी शाह सेना की अधिकारी पर बयान देकर फंसे हुए हैं। मामला कोर्ट में हैं। इस बीच कांग्रेस गड़े मुर्दे उखाडऩे में जुट गई है। सतपुड़ा के जंगल में चिकन पार्टी मामले की जांच वन विभाग द्वारा बंद करने को लेकर लेकर कांग्रेस ने आंदोलन छेडऩे की चेतावनी दी है। पिपरिया में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। पिपरिया में मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका गया। इस दौरान मंत्री विजय शाह के साथ ही डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की गई। कांग्रेसियों ने सरकार से मांग की है कि पचमढ़ी के जंगल में चिकन पार्टी करने के मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

जांच सार्वजनिक  करने की मांग

मामला गर्माया तो वन विभाग ने प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्टी करने के मामले की जांच के आदेश दिए। कांग्रेस पार्टी को कुछ ही दिन पहले जानकारी मिली कि इस मामले की फाइल बंद कर दी गई है। इस मामले को लेकर पिपरिया के कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सोनिया ने बताया धूपगढ़ के पीछे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का कोर जोन प्रतिबंध क्षेत्र है। डेढ़ वर्ष पूर्व तत्कालीन वन मंत्री विजय शाह सहयोगी के साथ प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे थे। यहां तत्कालीन रेंजर सहित दूसरे वन्य कर्मचारियों ने दाल बाटी और चिकन की पार्टी मंत्री को दी थी। इस प्रकार टाइगर रिजर्व की सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के तात्कालिक संचालक एल कृष्णमूर्ति के निर्देश पर उप संचालक संदीप फैलोज द्वारा की गई थी। जांच में तत्कालीन रेंजर सुनील पांद्रे और वन कर्मचारी रश्मि बान की जिम्मेदारी तय की गई थी।

टाइगर रिजर्व की संचालक ने किनारा काटा

इस मामले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की संचालक राखी नंदा का कहना है ये मामला मेरे समय का नहीं है। जांच बहुत पहले हो चुकी है। हमारे यहां से जांच होकर भोपाल जा चुकी है। जब से मैं आई हूं, तब से इस संबंध में यहां पर कोई जानकारी नहीं है। कार्रवाई को लेकर अभी तक मेरे नॉलेज में कोई बात सामने नहीं आई है। मामला पुराना है। वहीं, कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह के आपत्तिजनक बयान को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र नागवंशी ने कहा मंत्री विजय शाह और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना और महिला अधिकारी पर अशोभनीय टिप्पणी की है। इनको बर्खास्त किया जाए।

विभाग ने बंद की शाह की चिकन पार्टी फाइल

जानकारी के अनुसार जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की चिकन पार्टी की फाइल वन विभाग ने बंद कर दी है। दरअसल, साल 2023 में विजय शाह ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में चिकन पार्टी की थी। चिकन पार्टी का मामला फिर गर्मा गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को लेकर अब तक क्या जांच और क्या कार्रवाई की गई, इस बारे में रिपोर्ट मांग की है। कांग्रेसियों ने इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य संरक्षक को पत्र भेजा है। गौरतलब है कि दिसंबर 2023 में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सिद्ध बाबा कोर जोन क्षेत्र में तत्कालीन वन मंत्री विजय शाह और उनके सहयोगियों ने पार्टी की थी। इसके वीडियो खूब वायरल हुए थे। खास बात ये है कि तत्कालीन रेंजर और वन कर्मियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में दाल-बाटी और चिकन बनाकर मंत्री व उनके सहयोगियों को पार्टी दी थी।

नहीं पकड़े गए सुमित के हत्यारे, पुलिस पर लग रहा है लापरवाही का आरोप !

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » चिकन पार्टी बढ़ाएगी विजय शाह की परेशानी, जनजातीय कार्य मंत्री की मुश्किलें और बढ़ी, कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket