Download Our App

Home » अपराध » चेरीताल में बुजुर्ग महिला की हत्या, पड़ोसी पर हत्या का शक, दो नातिनों के हाँथ पैर बंधे मिले

चेरीताल में बुजुर्ग महिला की हत्या, पड़ोसी पर हत्या का शक, दो नातिनों के हाँथ पैर बंधे मिले

जबलपुर (जयलोक)। आज सुबह चेरीताल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग महिला का शव उसके ही घर पर पाया गया। साथ ही उसकी दोनों नातिनों के हाथ पैर बंधे मिले। बुजुर्ग महिला की बेटी जब घर पहुँची तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। एक कमरे में माँ का शव पड़ा हुआ था तो वहीं दूसरे कमरे में दोनों बेंटियों को बाँधा गया था। जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है।
बुजुर्ग महिला का नाम हीराबाई चौधरी है जिसकी उम्र 70 वर्ष बताई जा रही है। बुजुर्ग महिला अपनी दो नातिन एक नाती और बेटी के साथ रहती थी। मृतक महिला की बेटी सरोज ने पुलिस को बताया कि आज सुबह जब वह घर पहुँची तो देखा कि दरवाजा पहले से खुला था। बेटियों के हाँथ पैर बंधे थे वहीं जब माँ के कमरे में पहुँची तो देखा कि वह मृत हालत में पड़ी थीं।

पड़ोसी पर शक

इस मामले में मृतिका की बेटी ने पड़ोसी पर हत्या की आशंका जाहिर की है। महिला का कहना है कि कल पड़ोसी ने विवाद के दौरान उसके  बेटे की शिकायत कर उसे जेल भिजवा दिया है और रात में उसकी माँ की हत्या कर दी।

नातिन नहीं दे पा रही सही बयान

एसआई राजरानी ने बताया कि उन्होंने मृतिका के शव को पीएम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारण का पता चल सके। वहीं इस संबंध में मृतिका की दोनों नातिनों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। हालांकि पूछताछ में दोनों नातिनें साफ जानकारी नहीं दे पा रही हैं। वह यह भी नहीं बता पा रहीं हैं कि उन्हें किसने बाँधा और देर रात कौन उनके घर में घुसा था।

नाक और आँख में मिले चोटे के निशान

एसआई राजरानी ने बताया कि मृतक महिला की आँख और नाक पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है कि इसके अलावा कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। हालांकि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है इसलिए पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भेजा है। बेटी ने कहा माँ को भी बाँधा- इस मामले में जहाँ पुलिस सिर्फ नातिनों के हाँथ पैर बँधे होने की बात कह रही है तो वहीं दूसरी ओर मृतिका की बेटी का आरोप है कि उसकी माँ के भी हाँथ पैर पैर बाँधे गए थे जिसके बाद उनकी हत्या की गई। मृतिका की बेटी का कहना है कि उनका कई दिनों से पड़ोस में रहने वाले लोगों से विवाद चल रहा है उसे शक है कि इसी विवाद का बदला लेने के लिए पहले उसके बेटे को जेल भिजवा दिया गया और अब माँ की हत्या कर दी गई।

विजय शाह की नीयत पर संदेह, अदालत ने कहा-13 अगस्त तक जांच रिपोर्ट दे एसआईटी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » चेरीताल में बुजुर्ग महिला की हत्या, पड़ोसी पर हत्या का शक, दो नातिनों के हाँथ पैर बंधे मिले