Download Our App

Home » जबलपुर » चैतन्य सिटी में दिखा मगर, वन विभाग का अमला जुटा तलाश में

चैतन्य सिटी में दिखा मगर, वन विभाग का अमला जुटा तलाश में

जबलपुर (जयलोक)। कल सुबह केंट विधानसभा क्षेत्र में एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसमें एक मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। वीडियो में सडक़ किनारे पानी भरे होने पर मगरमच्छ उसमें दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो केंट के चैतन्य सिटी के नाम से वायरल किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को भी दी गई है जो मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के लिए चेतन्य सिटी में अपना डेरा डाले हुए हैं।

 

वायरल वीडियो की पुष्टि करने के लिए इस बात की जानकारी डीएफओ ऋषि मिश्रा से ली गई तो उन्होंने कहा कि इस बात की सूचना प्राप्त हुई है कि चैतन्य सिटी में मगरमच्छ देखा गया है लेकिन जब वन विभाग की टीम वहां पहुँची तो उन्हें मगरमच्छ नहीं दिखाई दिया। हालांकि टीम अपना कार्य जारी रखे है और मगर की तलाश में जुटी हुई है।

 

5 से 6 फुट कर है मगर
बताया जा रहा है कि देर रात लोगों ने सडक़ में भरे पानी में कुछ हलचल देखी। लाइट के उजाले में देखा गया तो वहां 5 से 6 फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। जिसका लेागों ने वीडियो भी बनाया। जिसे वायरल किया गया। यह वीडियो रात और आज दिन में भी बनाए गए। जिसमें मगर लोगों से छुपने के लिए यहां वहां भागता नजर आ रहा है।

 

लोगों में दहशत
मगर को देखकर क्षेत्रीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जिस जगह पर मगर देखा गया है वहां के आसपास के लोग घरों में कैद हो गए हैं। उन्हें अपना व परिवार की जान का भय बना हुआ है।

मोटापे के खिलाफ केंद्र का अभियान, समोसे-कचौड़ी में कितना तेल-चीनी? सरकारी दफ्तरों में लगेगा बोर्ड

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » चैतन्य सिटी में दिखा मगर, वन विभाग का अमला जुटा तलाश में
best news portal development company in india

Top Headlines

सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई    पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

Live Cricket