Download Our App

Home » अपराध » जंगल में महिला तो प्लांट में मिला युवक का शव

जंगल में महिला तो प्लांट में मिला युवक का शव

महिला के शव को जानवरों ने नोंचा, तो युवक की हत्या की आशंका

जबलपुर (जयलोक)। आज सुबह शहर के दो क्षेत्रों में लावारिस हालत में दो शव पाए गए। जिसमें महिला का शव जंगल में पाया गया तो वहीं एक युवक का शव कचरा प्लांट के पास पाया गया। क्षेत्रीय लोगों ने जब शव को देखा तो स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया है। हालांकि दोनों ही शवों की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि महिला के शव को जानवरों ने बुरी तरह नोंच दिया है।

सागौन के जंगल में मिली महिला की लाश
ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब त्रिवेणी ग्रीन रेसिडेंसी, पोलीपाथर के पास जंगल में एक महिला का शव पाया गया। शव को जानवरों ने बुरी तरह नोंच दिया था। आज सुबह सुयश अवस्थी ने जब महिला का शव पड़ा देखा तो ग्वारीघाट पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक का कहना है कि वह जिलहरी घाट में नहाने गया था तभी यह शव देखा।
शव को जंगली जानवरों ने खा लिया था, जिससे शव और भी विकृत हो गया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह महिला कौन थी और कहां से आई थी।

कचरा प्लांट में युवक का शव
इसी तरह दूसरा मामला माढ़ोताल थाना क्षेत्र का है। यहां कचरा प्लांट के पास एक युवक का शव पाया गया। मामला कठौंदा गांव का है, यहाँ कचरा प्लांट के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहँुची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। खास बात यह है कि मृतक के गले में लाल कपड़ा लिपटा हुआ है। जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने इस मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि युवक के शरीर में चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। गले में लिपटे मिले कपड़े को देखकर लोगों का कहना है कि गला घोंटकर युवक की हत्या की गई है। पुलिस आसपास रहने वालों से युवक के बारे में जानकारी हासिल कर रही है ताकि शव की शिनाख्त होने के बाद जाँच आगे बढ़ सके।

गुजरात को लेकर बनाए गए प्लान पर कांग्रेस में नहीं बन पा रही सहमति

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जंगल में महिला तो प्लांट में मिला युवक का शव
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket