Download Our App

Home » जबलपुर » जबलपुर की पहचान एक महानगर के रूप में होगी-मंत्री राकेश सिंह

जबलपुर की पहचान एक महानगर के रूप में होगी-मंत्री राकेश सिंह

मंत्री सिंह ने किया 22 करोड़ की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

जबलपुर,(जयलोक)। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाले बंदरिया तिराहा से महानद्दा फ्लाईओव्हजर ब्रिज तक व्हांईट टॉपिंग कार्य के भूमिपूजन के अवसर पर छोटी लाईन फाटक में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम पर उन्हों ने कहा कि वे जबलपुर की जनता के ऋणी व अभारी हैं। जिन्होंगने 20 वर्ष तक सांसद तथा इस बार विधानसभा में भेजने का आशीर्वाद दिया। उन्हों ने प्रसन्नगता जाहिर करते हुए कहा कि अब जबलपुर की जनता का ऋण उतारने का अवसर मिला है। उन्होंनने कहा कि मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार से उन्हें लोक निर्माण विभाग का दायित्व? मिला और जिस दिन से वे लोक निर्माण विभाग संभाले हैं उसी दिन से उनका ध्याये वाक्ये लोक निर्माण से लोक कल्योण है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आजादी के बाद 57–58 सालों तक जबलपुर की उपेक्षा की गई, लेकिन अब उपेक्षा नहीं होगी। जबलपुर को बड़ा गांव से ऊपर उठाकर महानगर बनाने का काम किया गया। आज मध्यकप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओव्हार जिसकी लागत 11 हजार करोड़ है, जबलपुर में है, जो पूर्णता की ओर है, जिसका लोकार्पण अगले माह किया जा सकता है। 4 हजार 500 करोड़ की लागत से 117 किलोमीटर की रिंग रोड बन रही है, जिसमें दो लॉजिस्टिक पार्क व दो आईकॉनिक ब्रिज होंगे। देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क भी बनेगा। 450 करोड़ रूपये की लागत से एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण हुआ, वहीं 300 करोड़ की लागत से आधुनिकतम रेल्वेज स्टे।शन भी बनेगा। उन्हों ने कहा कि विकास की प्रक्रिया चलते रहना चाहिए। अब तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंगने कहा कि सडक़ों की गुणवत्ता् के लिए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर अब औचक निरीक्षण कर गुणवत्ताा की जांच करते हैं। इस वर्ष बजट में जबलपुर के विकास के लिए 3200 करोड़ रूपये स्वीतकृत किये गये हैं। इससे जबलपुर व महाकौशल की समृद्धि व विकास का मार्ग प्रशस्तन होगा। बिना सडक़ों के समृद्धि की कल्पयना नहीं की जा सकती, बेहतर भविष्यर की कल्प ना नहीं की जा सकती। इसलिए सडक़ों के विस्ता र व सुदृढ़ीकरण पर विशेष कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में जबलपुर में 6 फ्लाईओव्हार बनेंगे। संजीवनी नगर से जीरो डिग्री तक 180 करोड़ की लागत से एक नया फ्लाईओव्होर बनेगा। इसके साथ ही उन्होंजने जबलपुर के विकास के लिए किये गये व स्वीयकृत विभिन्नर विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में जबलपुर की पहचान एक महानगर के रूप में होगी। जिसकी चर्चा हर जगह होगी। उन्हों ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्तान को लेकर किसी प्रकार की कोई समझौता नहीं किया जायेगा। गड़बड़ी करने वालों पर आवश्युक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंचने विशेष रूप से कहा कि शहर की ट्राफिक व्येवस्थाच को व्य्वस्थित करने की जिम्मे।दारी हम सबकी है। आज गोरखपुर व्य पारी संघ की मांग पर कटंगा तिराहा से छोटी लाईन तक बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने, सडक़ चौड़ीकरण व पेवर बलॉक लगाने की घोषणा की। केबल डक्टज का कार्य गोरखपुर गुरूद्वारा तक भी किया जायेगा।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री सिंह ने तारासिंह महानद्दा से गुप्तेाश्व र पान शॉप एवं गुप्तेजश्वमर बंदरिया तिराहा से एमजीएम स्कूदल रेल्वेा क्रॉसिंग मार्ग निर्माण का भूमिपूजन किया।

 

नगर निगम के हिस्से की 500 सौ करोड़ की जमीन 20 करोड़ में संजय पाठक के परिजनों के नाम!

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जबलपुर की पहचान एक महानगर के रूप में होगी-मंत्री राकेश सिंह
best news portal development company in india

Top Headlines

खतरनाक यूनिपोल-होर्डिंग का मामला, महापौर जगत बहादुर सिंह ने की घोषणा

जबलपुर (जयलोक)। आने वाले मानसून के दौरान तेज आंधी के साथ तूफान भी आयेगा। ऐसे में खतरनाक यूनिपोल/होर्डिंग गिरकर कहर

Live Cricket