Download Our App

Home » अपराध » जबलपुर : प्रधान आरक्षक की मृत्यु

जबलपुर : प्रधान आरक्षक की मृत्यु

जबलपुर,( जयलोक)। शहर की अराजक यातायात व्यवस्था आज उन पर ही भारी पड़ गई जिनका जिम्मा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का है। पुलिस परिवार के एक सदस्य 61 वर्षीय  नरेश यादव की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। गोहलपुर थाना में पदस्थ  प्रधान आरक्षक रमेश जाटव रविवार की दोपहर 3 बजे एक दर्दनाक सडक़ हादसे का शिकार हो गए।

जिसमें उनकी मृत्यु हो गई।  जानकारी के अनुसार रमेश जाटव किसी कार्य से डिलाईट टॉकीज के पास से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर लगते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मामले की जानकारी मिलते ही सीएसपी गोहलपुर मधुर पटेरिया, टीआई गोहलपुर रीतेश पांडे, टीआई ओमती राजपाल बघेल और टीआई सिविल लाइन अनूप नामदेव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच गया।

अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर दुर्घटना के हालातों की जांच शुरू कर दी है। रमेश जाटव अपने सहकर्मियों के बीच एक ईमानदार, शांत स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में जाने जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत से साथी कर्मचारी और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रधान आरक्षक की अचानक हादसे में हुई मृत्यु से उनके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

अवैध मुरम ढो रहा डम्पर बना माँ और एक वर्षीय बच्ची की मौत का कारण, तिलवारा में कल हुआ हादसा, खनन माफिया की खोल रहा करतूत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जबलपुर : प्रधान आरक्षक की मृत्यु
best news portal development company in india

Top Headlines

लीवर कैंसर से पीडि़त आशीष को मदद की गुहार, इलाज के खर्च ने बिगाड़ी आर्थिक स्थिति

जबलपुर (जयलोक)। दीक्षितपुरा निवासी आशीष गुप्ता आशु पिछले तीन सालों से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। वे

Live Cricket