
श्रीनगर। बीती रात जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के नौगाम थाने में एक जबरदस्त धमाका हुआ है। इसमें 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 32 घायल हैं। शुरुआत में अटकलें लगाई जा रहीं थी ये कोई बड़ा आतंकी हमला है। लेकिन जांच पड़ताल में पता चला है कि विस्फोटक की सैंपलिंग के दौरान ये हादसा हुआ है। बाद में राज्य के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूरी स्थिति को स्पष्ट किया और कहा कि ये कोई आतंकी घटना नहीं है बल्कि एक हादसा है और मामले की जांच अभी चल रही है। मलवे को हटाया जा रहा है जिसमें कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। हो सकता है कि मरने वालों की संख्या बढ़ जाए।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने नौगाम थाने में हुए धमाके को एक दुर्घटना बताया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि थाने में हुआ विस्फोट कोई आतंकी साजिश या हमला नहीं सिर्फ एक हादसा था, जो एफएसएल टीम द्वारा सैंपल लेने के दौरान हुआ। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटक की सैंपलिंग की प्रक्रिया दो दिन से चल रही थी और इसी दौरान रात करीब 11.20 बजे यह घटना हुई। डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। गृह मंत्रालय ने भी एक बयान जारी कर इस घटना की जानकारी दी है और धमाके को सिर्फ एक हादसा बताया। इस घटना में कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 1 एसआईए अधिकारी, 3 एफएसएल सदस्य, 2 क्राइम विंग कर्मी, 2 राजस्व अधिकारी और टीम के साथ मौजूद एक दर्जी शामिल है। इसके अलावा 27 पुलिसकर्मी, 2 राजस्व अधिकारी और 3 नागरिक घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज जारी है।
फार्म हाउस से गायब हुए दस घोड़े, मचा हडक़ंप, जिला प्रशासन ने शुरू की जाँच
Author: Jai Lok







