Download Our App

Home » अपराध » जिला अस्पताल में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया लिपिकई, ओडब्ल्यू की कार्रवाही, झूठे मामले में फँसाने की धमकी देकर माँगी गई थी रिश्वत की राशि

जिला अस्पताल में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया लिपिकई, ओडब्ल्यू की कार्रवाही, झूठे मामले में फँसाने की धमकी देकर माँगी गई थी रिश्वत की राशि

जबलपुर (जयलोक)। ईओडब्लयू की टीम ने आज कार्रवाही करते हुए सीएमएचओ ऑफिस के लिपिक को 20 हजार रूपयों की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। लिपिक द्वारा सिहोरा के एक पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर संचालित करने वाले से झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर यह रिश्वत की राशि माँगी गई थी। जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने ईओडब्ल्यू से की थी। जिसके बाद आज योजना बनाकर ईओडब्ल्यू की टीम ने यह कार्रवाही की। बताया जा रहा है कि लिपिक का नाम आकाश गुप्ता है जो जिला अस्पताल में सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ है। लिपिक द्वारा सिहोरा में पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर संचालित करने वाले मनोज श्रीवास्तव को फर्जी शिकायत कर झूठे मामले में फँसाने की धमकी दी थी और उससे 60 हजार रूपये रिश्वत की माँग की थी। जिसमें सौदा 20 हजार रूपये में तय हुआ। जिसकी शिकायत मनोज श्रीवास्तव ने 14 नवंबर को ईओडब्ल्यू से की। शिकायत जाँच में सही पाई गई जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर आज रिश्वत की रकम लेकर शिकायतकर्ता को जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में एक अन्य कर्मचारी का भी नाम सामने आ रहा है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाही जारी रही।

वीआईटी मामले पर सीएम सख्त, प्रभारी मंत्री को तत्काल दौरे के निर्देश, निजी युनिवर्सिटी की उच्च स्तरीय समीक्षा होगी

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जिला अस्पताल में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया लिपिकई, ओडब्ल्यू की कार्रवाही, झूठे मामले में फँसाने की धमकी देकर माँगी गई थी रिश्वत की राशि
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket