Download Our App

Home » राजनीति » जिला और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के लिए माँगे गए 6 नाम, पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल आज से ले रहे बैठकें

जिला और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के लिए माँगे गए 6 नाम, पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल आज से ले रहे बैठकें

जबलपुर (जय लोक)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांगे्रस संगठन को मजबूत करने के लिए एक फार्मूला बनाया जो सबसे पहले गुजरात में लागू किया गया। गुजरात के इस फार्मूले को अब मध्य प्रदेश में भी लागू किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले ही भोपाल में संगठन को मजबूत करने के लिए कई घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं पर अमल भी शुरू हो गया है। राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जिले वार पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जबलपुर के लिए नियुक्त कांगे्रस जिला अध्यक्ष और ग्रामीण अध्यक्ष बनाने के लिए आज से रायशुमारी शुरू हो गई है। कांगे्रस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल कल शहर पहुँचे। प्रदेश स्तर पर जबलपुर जिले के प्रभारी अजय सिंह राहुल बनाए गए हैं। जिसके बाद आज से बैठकों का क्रम शुरू हो रहा है। जिला अध्यक्ष बनने के लिए 6 नाम माँगे गए हैं। इन 6 नामों पर भोपाल में चर्चा होगी। जिसके बाद कांग्रेस को नगर का नया जिला अध्यक्ष मिलेगा। अब तक यह बात चर्चा में थी कि सौरभ शर्मा ही नगर अध्यक्ष का कार्यभार संभालते रहेंगे। लेकिन 6 नाम लिए जाने की बातें चर्चा में आने के बाद यह भी कहा जाने लगा है कि कांगे्रस को नया जिला अध्यक्ष मिल सकता है।
इसी सिलसिले में केन्द्रीय व प्रादेशिक पर्यवेक्षक अपने अपने प्रभार के जिलों में दौरे कर रहे हैं। सभी विधायकों, सांसदों और प्रत्याशी रहे नेताओं व ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कांग्रेस की विचारधारा को पोषित करने वाले आम लोगों से भी चर्चा कर यह तय कर रहे हैं की कौन सर्वमान्य व्यक्ति होगा जो सबको साथ लेकर चले और पूरे जिले में कांग्रेस को मजबूत कर सके। इस तरह की राय शुमारी के बाद नये सिरे से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। जिन पर जिले में संगठन मजबूत करने की जवाबदारी होगी। नये जिला अध्यक्षों को पार्टी की ओर से वित्तीय सहायता के साथ-साथ अधिकार संपन्न भी बनाया जाएगा। अब नगरीय निकाय चुनाव के टिकिट हो या विधानसभा चुनाव के टिकिट जिला स्तर पर जिला अध्यक्षों को अधिकार दिये जाएंगे। सभी पर्यवेक्षक विधानसभावार बैठक लेकर काबिल और सर्वमान्य नामों की तलाश कर रहे हैं। सभी वर्गों से चर्चा करने के बाद नामों का पैनल नेतृत्व के समक्ष भेजा जाएगा, जिला स्तर से लेकर ब्लॉक और मंडलम स्तर तक सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन की कमान सौंपी जाएगी। संगठन सृजन के तहत जो जिला अध्यक्ष बनेगा वह पॉवर पैक होगा। उसे सांसद, विधायक और पार्षद के उम्मीदवार का नाम चयन करने का अधिकार रहेगा। उसके पास वह शक्ति होगी जो अभी तक कांग्रेस में दिल्ली वा भोपाल में बैठे बड़े नेताओं के पास थी। इससे उसका कद बढ़ेगा।

चुना जाएगा मजबूत जिला अध्यक्ष

एआईसीसी पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल शनिवार को जबलपुर पहुंचे उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संगठन मजबूत करना है। इसके लिए संगठन सृजन बहुत गंभीरता से बनाया गया प्लान है। दिसंबर 2025 तक देश के हर राज्य को हम कवर कर लेंगे और जिलों में संगठन सृजन के तहत नए जिला अध्यक्ष बन जायेंगे। इस चयन में हर कांग्रेसी की एवं कांग्रेस की विचारधारा रखने वाले संगठनों की बात सुनी जाएगी, वह रिकॉर्ड होगी और उस दिन ही एआईसीसी तक भेजी जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग खुद राहुल गांधी कर रहे हैं।

 

जय लोक के पाठकों के प्रेम और विश्वास ने तोड़ा रिकॉर्ड,1.2M (12 लाख व्यू) 28 दिन में फेसबुक पेज पर,1.5 M(15 लाख) पाठक jailok.com पर

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » जिला और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के लिए माँगे गए 6 नाम, पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल आज से ले रहे बैठकें
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket