Download Our App

Home » शिक्षा » जीवन में शिक्षा का अतिमहत्व-मंगूभाई पटेल, 12 छात्र-छात्राओं को स्वर्णपदक, 3 विद्यार्थियों को पीएचडी व 24 छात्र-छात्राओं को डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि से अलंकरण

जीवन में शिक्षा का अतिमहत्व-मंगूभाई पटेल, 12 छात्र-छात्राओं को स्वर्णपदक, 3 विद्यार्थियों को पीएचडी व 24 छात्र-छात्राओं को डॉक्टर ऑफ  फिलासफी की उपाधि से अलंकरण

जबलपुर (जयलोक)। आज का दिन नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्व विद्यालय के लिए खास दिन रहा। आज यहाँ छात्र छात्राओं को राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उपाधि देकर सम्मानित किया। आज शुक्रवार को वेटरनरी विवि में सातवां दीक्षांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी शामिल हुए। कार्यक्रम में 12 छात्र-छात्राओं को स्वर्णपदक, 3 विद्यार्थियों को पीएचडी व 24 छात्र-छात्राओं को डॉक्टर ऑफ  फिलासफी की उपाधि से अलंकरण किया गया।
कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्व जरूरी है। उन्होंने कहा कि वीयू में अनुकरणीय कार्य किए जा रहे हैं। मूक पशुओं की चिकित्सा पर उन्होंने कहा कि यहां की शिक्षा संस्कार का लोहा पूरे देश का शिक्षा जगत जानता है। उन्होंने वीयू के चीता संरक्षण प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए इसे बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में  पश्ुापालन मंत्री लाखन पटेल भी शामिल हुए उन्होंने छात्रों से नानाजी देशमुख के आदर्शों पर चलने का आव्हान किया और सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति और प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल व विशिष्ट अतिथि पशुपालन मंत्री लखन पटेल व शेरे कश्मीर कृषि विज्ञान विवि के कुलपति डॉ. बीएन त्रिपाठी के आतिथ्य ने द्वीप प्रज्वलन कर किया। दीक्षांत समारोह में 12 छात्र-छात्राओं को स्वर्णपदक, 3 विद्यार्थियों को पीएचडी व 24 छात्र-छात्राओं को डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि से अलंकरण किया गया।
छात्र छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी- कार्यक्रम में उपाधि पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे पर अलग ही खुशी और संतुष्टी देखी गई। सभी एक ही गणवेष धारण कर आयोजन स्थल का केंद्र बने हुए थे। उपाधि पाकर सभी ने अपने शिक्षकों और परिवार को इसके लिए धन्यवाद दिया।
छात्रों ने किया राज्यपाल का स्वागत- महामहिम कुलाधिपति मंगू भाई पटेल के वीयू पहुँचते ही छात्रों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कुलसचिव, सभी कॉलेजों की डीन और प्रोफेसर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। तत्पश्चात मप्र रिमांउट एण्ड वेटेरनिरी स्काउट कमान के छात्रों द्वारा गार्ड ऑफ आनर से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कुलाधिपति मंगूभाई पटेल ने भारत रत्न नाना जी देशमुख की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने परिसर पर पौधारोपण भी किया।

 

लोक निर्माण मंत्री ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन  

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » शिक्षा » जीवन में शिक्षा का अतिमहत्व-मंगूभाई पटेल, 12 छात्र-छात्राओं को स्वर्णपदक, 3 विद्यार्थियों को पीएचडी व 24 छात्र-छात्राओं को डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि से अलंकरण
best news portal development company in india

Top Headlines

सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई    पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

Live Cricket