Download Our App

Home » Uncategorized » जूनियर डॉक्टर ने मेडिकल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर, परेशानी के कारण का पता लगा रही पुलिस

जूनियर डॉक्टर ने मेडिकल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर, परेशानी के कारण का पता लगा रही पुलिस

जबलपुर (जयलोक)। मेडिकल कॉलेज में आज उस समय हडक़ंप मच गया जब एक जूनियर डॉक्टर ने मेडिकल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। जूनियर डॉक्टर को ऐसा करते देख सभी आश्चर्य में पड़ गया। कोई कुछ कर पाता उसके पहले जूनियर डॉक्टर ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी थी। चौथी मंजिल से गिरने पर जूनियर डॉक्टर को गंभीर चोटें पहुँची हैं जिसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है और यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि चार नंबर हॉस्टल में रह रहा छात्रा शिवांश गुप्ता ने आज चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि शिवांश अचानक मेडिकल की चौथी बिल्डिंग में पहुँचा और छलांग लगा दी।  हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल डीन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे। मेडिकल अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी गढ़ा पुलिस को दी गई है अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जूनियर डॉक्टर ने यह कदम क्यों उठाया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जूनियर डॉक्टर ने मेडिकल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर, परेशानी के कारण का पता लगा रही पुलिस
best news portal development company in india

Top Headlines

शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

जबलपुर (जयलोक)। राज्यसभा सांसद और कांगे्रस के नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सुलह और

बरेला रोड पर बन रही बिल्डरों की सैंकड़ों एकड़ के निर्माणों में खपाई जा रही चोरी की मुरूम, एसडीएम अभिषेक सिंह ने गश्त के दौरान पकड़ लिया मुरम से भरा हाईवा, कलेक्टर के निर्देश पर बरेला, बरगी, चरगवाँ में सर्वाधिक हो रही अवैध खनिज पकडऩे की कार्रवाहियाँ, बाकी तहसीलें एक्शन में सुस्त

Live Cricket