Download Our App

Home » जबलपुर » जो वेयरहाउस संचालक सहयोग न करें उनका लाइसेंस निरस्त करें,सब्सिडी भी वापस लें, नहीं चलेगी मनमर्जी

जो वेयरहाउस संचालक सहयोग न करें उनका लाइसेंस निरस्त करें,सब्सिडी भी वापस लें, नहीं चलेगी मनमर्जी

कुछ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देश,जो  बीमार होने का हवाल दे रहे वो जाएँ मेडिकल बोर्ड के सामने

जबलपुर (जयलोक)। आज उपार्जन व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक कलेक्टर दीपक सक्सेना ने ली।बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित हो।
इसके लिए सभी अधिकारी तत्परता से कार्य करें। उपार्जन कार्य में जो अधिकारी-कर्मचारी बीमार होने का कारण बता रहे है, उन्हें मेडिकल बोर्ड के सामने लाकर चेक कराए। उत्पादन केंद्र में बारदाना,तौल कांटा, छन्ना, पंखा, छाया व पानी आदि की व्यवस्था तत्काल करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे खरीदी केंद्र व वेयर हाउस निरीक्षण करें, उसमें क्या दिक्कत आ रही है, इसके रिपोर्ट दें। यदि कोई वेयरहाउस संचालक उपार्जन कार्य में सहयोग नहीं कर रहा है, तो उसके लाइसेंस निरस्त करें।साथ ही उनके सब्सिडी भी वापस लें ।
उनकी मनमर्जी नहीं चलेगी। पनागर क्षेत्र के सिंगोद, कुशनेर, छतरपुर और पनागर में समिति प्रबंधक द्वारा लापरवाही करने पर उनके विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि शीघ्र ही विजिलेंस टीम गठित करे और सभी अधिकारी फील्ड में जाएं व शाम को चेकलिस्ट का रिपोर्ट दे। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन कार्य पारदर्शी व सुचारू रूप से चले इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी सक्रियता से कार्य करे।इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जो वेयरहाउस संचालक सहयोग न करें उनका लाइसेंस निरस्त करें,सब्सिडी भी वापस लें, नहीं चलेगी मनमर्जी
best news portal development company in india

Top Headlines

शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

जबलपुर (जयलोक)। राज्यसभा सांसद और कांगे्रस के नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सुलह और

बरेला रोड पर बन रही बिल्डरों की सैंकड़ों एकड़ के निर्माणों में खपाई जा रही चोरी की मुरूम, एसडीएम अभिषेक सिंह ने गश्त के दौरान पकड़ लिया मुरम से भरा हाईवा, कलेक्टर के निर्देश पर बरेला, बरगी, चरगवाँ में सर्वाधिक हो रही अवैध खनिज पकडऩे की कार्रवाहियाँ, बाकी तहसीलें एक्शन में सुस्त

Live Cricket