
जबलपुर (जयलोक)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले के विरोध में नगर कांग्रेस के आवाहन पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौपने पहुँचे थे। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि वर्तमान पुलिस अधीक्षक विपक्ष की भूमिका में अपना कार्य कर रहे कांग्रेस के प्रति भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहे हैं। जबकि भाजपा के नेताओं के एक बार के बुलाने पर पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी तत्काल बताएं स्थान पर पहुँच जाते हैं। इस प्रकार से पुलिस का भेदभाव पूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यालय में मौजूद होने के बावजूद भी पुलिस अधीक्षक स्वयं ज्ञापन लेने नहीं आए और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भेज दिया। इसी बात पर कांग्रेस के नेता बिफरा गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर हंगामा करने के बाद जानकारी मिलने पर अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी एसपी ऑफिस पहुँच गए और धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस जबरन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस वैन में बैठाया और फिर सभी को सिविल लाइन थाने ले गए।
नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नन्हे लाल धुर्वे, आलोक मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश यादव, कौशल्या गोटिया, खुर्शीद अंसारी, देवकी पटेल,अनुराग गढ़वाल दिनेश यादव, नरेंद्र सिंह पांधे, झल्लेलाल जैन, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, संतोष दुबे अयोध्या तिवारी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारी दी।


Author: Jai Lok
