Download Our App

Home » दुनिया » डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई कार चार डॉक्टरों समेत पाँच की मौत

डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई कार चार डॉक्टरों समेत पाँच की मौत

कन्नौज। कन्नौज जिले में बड़ा सडक़ हादसा हुआ है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हैं। कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोडक़र दूसरी तरफ ट्रक से टकरा गई। हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के चार डॉक्टरों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तडक़े साढ़े तीन बजे के करीब किलोमीटर संख्या 196 हादसा हुआ। हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के चार डॉक्टरों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए सभी लोग लखनऊ से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
शादी समारोह से लौट रहे पांच लोगों की मौत
सुबह 3.43 पर कंट्रोल रुम से सूचना मिली कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 196 पर हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्कार्पियो आगरा जा रही थी, नींद आने के कारण कार डिवाइडर तोड़ कर आगरा से लखनऊ जाने वाली दिशा में पहुंच गई। आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अनिरुद्ध वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा समेत पांच की मौत हो गई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई कार चार डॉक्टरों समेत पाँच की मौत
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket