जबलपुर (जयलोक)। कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन इतना अंधा होता है कि तीन बेटियों की माँ अपने बच्चों को छोडक़र प्रेमी संग फरार हो जाए यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है। ऐसा ही कुछ शहर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने किया है। जिसने तीन बेटियों की माँ को पहले तो प्रेम जाल में फंसाया फिर साथ जीने मरने की कसमें खाकर उसे अपने साथ भगा ले गया।
महिला दमोह जिले के पथरिया की रहने वाली है। सुबह जब कमरे में महिला के बच्चे तो मिले लेकिन महिला नहीं मिली तो परिवार वालों को शक हुआ। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई। अब पुलिस महिला और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है।
दमोह जिले के पथरिया गांव में रहने वाली महिला सीमा की शादी सात वर्ष पूर्व हुइ थी। पति नरेन्द्र जैन कटनी में मजदूरी करता है। जिसके कारण उसका घर आना कम ही हो पाता है। इस बीच महिला की पहचान शहर के मझौली में रहने वाले युवक से हुई और यह पहचान प्रेम प्रसंग तक जा पहुँची। प्रेमी से मिलने के लिए महिला ने अपने घर की दीवार में एक बड़ा सा छेद भी बनाया था। जिसके सहारे प्रेमी देर रात महिला के कमरे में पहुँचता था और सुबह होने से पहले ही भाग जाया करता था। लेकिन इस बार वह महिला के कमरे में तो आया लेकिन अकेला नहीं गया बल्कि सीमा को भी अपने साथ ले गया। सुबह जब महिला का देवर उसके कमरे में गया तो वहां तीनों बच्चे गहरी नींद में सो रहे थे लेकिन सीमा कमरे में नहीं थी। दीवार पर एक छेड़ देखकर देवर समझ गया कि देर रात कोई कमरे में आया था। घर के बाहर युवक की मोटर साइकिल भी खड़ी मिली। जिसके बाद परिवार वालों ने महिला की हर जगह तलाश की। महिला का जब कुछ पता नहीं चला तो इसकी शिकायत पुलिस में की गई।
कई बार फोन पर बात करते पकड़ी गई- महिला के ससुराल वालों का कहना है कि सीमा को कई बार उसके प्रेमी के साथ फोन पर बातें करते हुए पकड़ा गया है। उसे समझाईश भी दी गई लेकिन वह बार बार समझाईश के बाद भी नहीं मानी और प्रेमी के साथ फरार हो गई। दूसरी ओर अपनी माँ को अपने पास ना पाकर उसके बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। अब महिला की तीनों बच्ची अपनी 80 वर्षीय दादी के भरोसे है।
