Download Our App

Home » दुनिया » दमोह में दर्दनाक सडक़ हादसा, महादेव घाट के पुल से अनियंत्रित बोलेरो नदी में गिरी, आठ की मौत

दमोह में दर्दनाक सडक़ हादसा, महादेव घाट के पुल से अनियंत्रित बोलेरो नदी में गिरी, आठ की मौत

दमोह। दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी के महादेव घाट पुल के पास मंगलवार दोपहर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। मृतक जबलपुर जिले के पौड़ी व आसपास गांव के निवासी हैं। यह लोग बांदकपुर से दर्शन कर घर वापस जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी घटना स्थल पहुंचे। उसके बाद जिला अस्पताल आकर घटना के बारे में जानकारी दी। मृतकों को शासन की ओर से मुआवजा राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। मृतक के परिजन गोविंद सिंह ने बताया सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। अलग-अलग चार पहिया वाहन से बांदकपुर दर्शन के लिए मंगलवार सुबह आए थे। यहां से दर्शन कर वापस गांव जा जा रहे थे। तभी बनवार के महादेव घाट पुल से एक बोलेरो नीचे गिर गई। वाहन में 13 लोग सवार थे, जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और सात घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां दो घायलों ने भी दम तोड़ दिया और बाकी पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर ग्रीन कारीडोर बनाकर जबलपुर रेफर किया गया। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।
मौके पर पहुंचे कलेक्टर, एसपी
सूचना मिलते ही कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी घटना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद वापस जिला अस्पताल रवाना हुए। कलेक्टर कोचर ने बताया महादेव घाट के पुल के मोड़ पर यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया बलेरो की रफ्तार अधिक थी, जिसे चालक नियंत्रित नहीं कर पाया। इस कारण बोलेरो नीचे जा गिरी। जानकारी लेने के बाद मृतकों को शासन की ओर से उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पुल पर जो भी आवश्यक कार्य होंगे वह भी शुरू कराए जाएंगे।
हादसे में इनकी हुई मौत
इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है। उनमें लौंग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई, रचना, नाबालिग बच्ची तमन्ना, शिब्बू पिता हरि उम्र 8 से 10 वर्ष और बैजन्ती बाई शामिल हैं।
यह हुए घायल- घायलों में रज्जो सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी पौड़ी, वैभव सिंह पिता देवेंद्र उम्र 12 वर्ष, आयुष बहरोघाट जबलपुर, अंकित पिता रज्जो सिंह, रविंद्र पिता डोमन 22 वर्ष निवासी बिजोरी घायल हैं। जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

रायसेन और शहडोल में बारातियों के वाहन पलटे 12 की मौत, कई घायल

रंग में कब भंग हो जाए, कोई भी नहीं जानता है। मध्य प्रदेश के रायसेन और शहडोल जिले में शादी बारात की खुशियों की बीच मातम की स्थिति बन गई। दोनों घटनाओं में वाहन पलटे और 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें दूल्हा दुल्हन भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि हादसे के शिकार वाहन में 9 लोग सवार थे। परिवार बिहार के पटना शहर से विदाई लेकर दूल्हा-दुल्हन के साथ वाहन से एमपी के इंदौर लौट रहा था। इसी दौरान रायसेन जिले में स्थित भोपाल–जबलपुर रोड पर बंदर वाली पुलिया के पास तडक़े 4 बजे तेज रफ्तार तूफान वाहन पुलिया से टकराकर 10 फीट गहरी खाई में जा पलटा। वाहन पहले पुलिया से टकराया, फिर करीब 10 फीट नीचे खाई में जा पलटा। हादसे में 2 महिलाओं, 1 बच्ची और 3 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, दूल्हा दुल्हन समेत 3 घायलों को उपचार के लिए तत्काल सुल्तानपुर अस्पताल ले जाया गया। इधर शहडोल जिले में जैसे ही बारात करौंदिया से सीधी के मझौली जाने के लिए रवाना हुई। उसी दौरान हादसा हो गया। चार मृतकों की पहचान रामभान बैगा, गोरेलाल बैगा, शिवपूजन बैगा और रामलाल बैगा के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनों ही घटनाओं में मृत्यु हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आवश्यक सहायता के निर्देश दिए हैं।

 

मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला एवं शैलेन्द्र राजपूत भाजपा से निष्कासित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » दमोह में दर्दनाक सडक़ हादसा, महादेव घाट के पुल से अनियंत्रित बोलेरो नदी में गिरी, आठ की मौत
best news portal development company in india

Top Headlines

शहर विकास के लिए महापौर अन्नू ने नगरीय प्रशासन आयुक्त से माँगी 4 अरब 60 करोड़ रुपये की राशि

मुख्यमंत्री प्रगति पथ’’ के लिए 26 करोड़ ,नवीन अग्नि शमन वाहनों के क्रय के लिए 12 करोड़ ,पर्यावरण संरक्षण के

Live Cricket